मोतिहारी
घोड़ासहन में वज्रपात से अधेड़ की मौत
By Deshwani | Publish Date: 5/6/2017 5:24:29 PMघोड़ासहन। राजू सिंह
प्रखंड क्षेत्र के कवैया गांव में सोमवार की सुबह वज्रपात से एक 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। मृत व्यक्ति का नाम हरदेव राम बताया गया है। मृतक के परिवार को सांत्वना देने पहुंचे ग्रामीण सह युवा रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपुकार सिन्हा ने बताया कि उक्त व्यक्ति सुबह अपने खेत में कुदाल से काम कर रहा था। इसी बीच ठनका की चपेट मंे आ गया। जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं अध्यक्ष सिन्हा ने मृत व्यक्ति के परिवार के लिए सरकार से चार लाख रुपये आपदा मुआवजे की मांग की है।