ब्रेकिंग न्यूज़
अत्याधुनिक हथियार बरामदगी मामले में कोटवा निवासी कुख्यात कुणाल को आजीवन कारावास, 42 हजार रुपये का अर्थदंड भी मिलाइस बार का चुनाव मेरे लिए चुनाव है चुनौती नहीं: राधा मोहन सिंहMotihati: सांसद राधामोहन सिंह ने नामांकन दाखिल किया, कहा-मैं तो मोदी के मंदिर का पुजारीमोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे
बिहार
जमुई: तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलटी, 50 यात्री घायल
By Deshwani | Publish Date: 12/11/2019 10:34:42 AM
जमुई: तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलटी, 50 यात्री घायल

जमुई। जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र के नवाबगंज के पास आज सुबह यात्रियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में लगभग 50 यात्री घायल हो गए। सभी को पहले सिकंदरा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। प्राथिमक उपचार के बाद उन्हें जमुई सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

 
जानकारी के अनुसार जमुई जिले के अलीगंज प्रखंड के सहोड़ा गांव के अमर शर्मा अपने तीन बच्चों का मुंडन करवाकर देवघर से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ। चालक के संतुलन खो देने के बाद बस एक पेड़ में जा टकराई और फिर असंतुलित होकर खाई में पलट गई। बस में लगभग 70 लोग सवार थे। 
 
सिविल सर्जन डॉ. श्याम मोहन दास ने बताया कि घायलों की स्थिति सामान्य है। लगभग एक दर्जन यात्रियों के हाथ और पैर में गंभीर रूप से चोट आई है। जमुई सदर अस्पताल में घायलों का हालचाल जानने के लिए जिला प्रशासन के अधिकारी पहुंच गए हैं। जमुई एसडीपीओ रामपुकार सिंह और एसडीओ लखिन्द्र पासवान ने घटनास्थल का मुआयना किया है। कुछ यात्रियों का कहना है चालक शराब के नशे में था।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS