ब्रेकिंग न्यूज़
इस बार का चुनाव मेरे लिए चुनाव है चुनौती नहीं: राधा मोहन सिंहMotihati: सांसद राधामोहन सिंह ने नामांकन दाखिल किया, कहा-मैं तो मोदी के मंदिर का पुजारीमोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात की
झारखंड
झारखंड: रांची में 10 लाख रुपये का इनामी नक्सली कमांडर जीवन कंडुलना ने किया आत्मसमर्पण
By Deshwani | Publish Date: 1/3/2021 8:10:33 PM
झारखंड: रांची में 10 लाख रुपये का इनामी नक्सली कमांडर जीवन कंडुलना ने किया आत्मसमर्पण

रांची। प्रतिबंधित नक्सली संगठन भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के कट्टर उग्रवादी और दस लाख रुपये के इनामी जीवन कंडुलना ने झारखंड के रांची जिला पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। रांची जिला पुलिस ने रविवार को यहां आयोजित संवाददाता सम्मेलन में बताया कि नक्सली जीवन कंडुलना सारंडा का आतंक माना जाता था और कई कांडों में वांछित था। खूंटी जिले के रनिया गांव निवासी जीवन भाकपा माओवादी का जोनल कमांडर था।




इस मौके मौजूद पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जीवन के आत्मसमर्पण में उसके परिवार के सदस्यों का योगदान अहम रहा। नक्सली को कानूनी सहायता दी जाएगी। सजा के बाद नौकरी या व्यवसाय में मदद दी जायेगी। जीवन अब परिवार के साथ हज़ारीबाग ओपन जेल में भी रह सकता है। वहीं, जीवन कंडुलना ने कहा कि नक्सलियों के पोलित ब्यूरो के सदस्य और उनका परिवार अच्छा जीवन जीता है और संगठन में छोटे स्तर के लोगों की हालत खराब रहती है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS