झारखंड
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा-केंद्र सरकार किसानों की पहचान मिटाने की कोशिश कर रहा है
By Deshwani | Publish Date: 25/12/2020 9:12:24 PMरांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य में सभी अवैध मानिंग बंद हैं, जो छिटपुट चल रहे थे, उन्हें भी बंद करा दिया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार से बाहर रहने पर भी गलत कामों का विरोध किया था, अब कोई भी ऐसा काम नहीं होने दिया जाएगा। मुख्यमंत्री यहां झामुमो के पूर्व अध्यक्ष निर्मल महतो की 70वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र किसानों की पहचान मिटाने की कोशिश कर रहा है। ठंड से अन्नदाता मर रहे हैं, पर प्रधानमंत्री उनकी समस्याओं के समाधान के लिए तैयार नहीं है। हेमंत सोरेन ने कहा कि 29 दिसंबर को सरकार के एक साल के कार्यकाल पूरा होने पर लेखा-जोखा पेश किया जाएगा।