झारखंड
झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरू, 2584 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश
By Deshwani | Publish Date: 18/9/2020 12:45:29 PMरांची। कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप के बीच झारखंड विधानसभा का तीन दिवसीय मानसून सत्र शुरू हो गया है। सुरक्षा के कड़े प्रबंध के बीच कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से पालन कर सत्र का आयोजन किया जा रहा है।
पहले दिन झारखंड विधानसभा में 2584 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश किया गया। इसके अलावा विधानसभा में झारखंड लैंड म्यूटेशन बिल नहीं लाया जा सका। आज विधानसभा पटल पर बिल को रखा जाना था। लेकिन विपक्ष के अलावा सत्ता पक्ष के कुछ विधायकों के विरोध को देखते हुए विधेयक नहीं लाया गया।