झारखंड
रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन पर लालू ने जताया दुख, ट्वीट कर कहा- ये आपने क्या किया, इतनी दूर चले गए
By Deshwani | Publish Date: 13/9/2020 1:47:27 PMरांची। पूर्व केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता रघुवंश प्रसाद सिंह का रविवार को दिल्ली के एम्स अस्पताल में 74 साल की उम्र में निधन हो गया। कुछ दिनों पहले ही उन्हें तबीयत खराब होने के बाद एम्स में भर्ती कराया गया था। वे आईसीयू में थे, सांस लेने में परेशानी होने के बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था।
रघुवंश प्रसाद सिंह ने निधन पर आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने दुख जताया है। लालू प्रसाद यादव ने ट्वीट कर लिया 'प्रिय रघुवंश बाबू! ये आपने क्या किया? मैनें परसों ही आपसे कहा था आप कहीं नहीं जा रहे है. लेकिन आप इतनी दूर चले गए. नि:शब्द हूं. दुःखी हूं. बहुत याद आएंगे'।
बता दें कि रघुवंश प्रसाद को लालू यादव का संकटमोचक कहा जाता है। जब भी लालू किसी संकट में फंसे तो रघुवंश प्रसाद उनके साथ हमेशा खड़े रहे। तीन दिन पहले ही रघुवंश प्रसाद यादव ने अस्पताल से चिट्टी लिखकर इस्तीफा दे दिया था।