झारखंड
झारखंड विधानसभा चुनाव 2019: चौथे चरण में सुबह 10:00 बजे तक 15% से अधिक मतदान
By Deshwani | Publish Date: 16/12/2019 12:03:14 PMरांची। झारखंड विधानसभा चुनाव के आज चौथे चरण का मतदान शांतिपूर्वक चल रहा है। सुबह 9 बजे तक लगभग 12 प्रतिशत वोट डाले जा चुके हैं। नक्सल प्रभावित इलाकों में बड़ी संख्या में मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर रहे हैं।
इस चरण में चार जिलों--धनबाद, देवघर, गिरिडीह और बोकारो के 15 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान हो रहा है। बगोदर, जमुआ, गिरिडीह, डुमरी और टुंडी निर्वाचन क्षेत्रों में सुबह सात बजे से जारी मतदान शाम तीन बजे तक चलेगा। बाकी दस निर्वाचन क्षेत्रों में शाम पांच बजे तक वोट डाले जाएंगे। इस चरण में 22 महिलाओं सहित कुल 221 उम्मीदवार मैदान में हैं। राज्य के दो मंत्रियों राज पालीवार और अमर बाउरी, सात पूर्व मंत्रियों और 14 मौजूदा विधायकों के राजनीतिक भाग्य का फैसला इस चरण से होगा।
स्वतंत्र, निष्पक्ष और सुचारू मतदान के लिए व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। सभी मतदान केन्द्रों पर केन्द्रीय अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। हेलीकॉप्टर से भी निगरानी रखी जा रही है। असामाजिक तत्वों का प्रवेश रोकने के लिए बिहार और पश्चिम बंगाल से लगी सीमाएं सील कर दी गई हैं।