ब्रेकिंग न्यूज़
अत्याधुनिक हथियार बरामदगी मामले में कोटवा निवासी कुख्यात कुणाल को आजीवन कारावास, 42 हजार रुपये का अर्थदंड भी मिलाइस बार का चुनाव मेरे लिए चुनाव है चुनौती नहीं: राधा मोहन सिंहMotihati: सांसद राधामोहन सिंह ने नामांकन दाखिल किया, कहा-मैं तो मोदी के मंदिर का पुजारीमोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे
झारखंड
झारखंड में दस आईपीएस अधिकारियों का तबादला, सौरभ बने रांची के नये सिटी एसपी
By Deshwani | Publish Date: 22/10/2019 4:06:00 PM
झारखंड में  दस आईपीएस अधिकारियों का तबादला, सौरभ बने रांची के नये सिटी एसपी

रांची। झारखंड सरकार ने 10 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। इस संबंध में मंगलवार को अधिसूचना जारी कर दी गई। रांची का नए सिटी एसपी सौरभ को बनाया गया है। वे चतरा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित थे।
 
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) में पदस्थापित सुदर्शन प्रसाद मंडल को स्थानांतरित करते हुए पुलिस अधीक्षक मुख्यमंत्री सुरक्षा, एसीबी में पदस्थापित अश्वनी कुमार सिन्हा को गढ़वा का एसपी, गढ़वा एसपी शिवानी तिवारी को झारखंड सशस्त्र पुलिस बल जैप-1 का समादेष्टा, रांची के सिटी एसपी हरी लाल चौहान को एसपी संचार एवं तकनीकी सेवाएं, साहेबगंज के एसपी हुदीप पी जनार्दनन को रांची के अपराध अनुसंधान विभाग का एसपी, धनबाद के ग्रामीण एसपी अमन कुमार को साहेबगंज का का एसपी और रांची के मुख्यालय वन डीएसपी अमित रेणु को धनबाद का ग्रामीण एसपी और साहेबगंज के झारखंड सशस्त्र पुलिस बल-9 के समादेष्टा कुमार रवि शंकर को एसीबी रांची का एसपी बनाया गया है।
 
वहीं, 2002 बैच के आईपीएस अधिकारी साकेत कुमार सिंह को आईजी अभियान का पदभार सौंपा गया है। सिंह झारखंड जगुआर के डीआईजी थे। पलामू डीआईजी विपुल शुक्ला को प्रोन्नति देते हुए पुलिस मुख्यालय का आईजी बनाया गया है। जबकि डीआईजी रांची अमोल बेनुकांत होमकर को पलामू डीआईजी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS