ब्रेकिंग न्यूज़
इस बार का चुनाव मेरे लिए चुनाव है चुनौती नहीं: राधा मोहन सिंहMotihati: सांसद राधामोहन सिंह ने नामांकन दाखिल किया, कहा-मैं तो मोदी के मंदिर का पुजारीमोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात की
झारखंड
डबल इंजन के कारण झारखंड में विकास की गति हुई दोगुनी: सुधांशु त्रिवेदी
By Deshwani | Publish Date: 15/10/2019 4:53:47 PM
डबल इंजन के कारण झारखंड में विकास की गति हुई दोगुनी: सुधांशु त्रिवेदी

रांची। भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने आज रांची में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि भगवान बिरसा की धरती पर आकर गर्व महसूस कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि झारखंड ने जिस तरह गरीबी को मात दी है, वह अनुकरणीय है। कुछ समय पहले ही संयुक्त राष्ट्र संघ ने गरीबी रेखा से ऊपर उठने वाले में राज्यों में झारखंड को अव्वल बताया। उन्होंने राज्य सरकार के विकास कार्यों की जमकर सराहना की।
 
उन्होंने कहा कि झारखंड में पहले मजबूत सरकार नहीं थी, जिसके कारण खनिज संपदा से समृद्ध होने के बावजूद भी यह विकास से वंचित था. लेकिन इस बार यहां की सरकार ने मजबूती से काम किया है। हमने गरीबों के लिए काम किया। स्वास्थ्य सुविधाएं लोगों को उपलब्ध कराये। कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू कीं, जिनमें उज्ज्वला योजना और महिलाओं के नाम संपत्ति की रजिस्ट्री मात्र एक रुपये में प्रमुख है। केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार होने से डबल इंजन सरकार हो गयी और विकास की गति दोगुनी हुई।
 
झारखंड मुक्ति मोर्चा पर निशाना साधते हुए त्रिवेदी ने कहा कि विपक्ष हमपर हमला करता है, लेकिन भारत के संसदीय इतिहास में काला दिन किससे जुड़ा है यह सब जानते हैं। यही कारण है कि जनता मन बना चुकी है और वह एक बार फिर भाजपा की सरकार को बहुमत देगी। भाजपा सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में भी काफी काम किया। केंद्र सरकार घर-घर बिजली पहुंचाने को लेकर काम कर रही है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS