ब्रेकिंग न्यूज़
अत्याधुनिक हथियार बरामदगी मामले में कोटवा निवासी कुख्यात कुणाल को आजीवन कारावास, 42 हजार रुपये का अर्थदंड भी मिलाइस बार का चुनाव मेरे लिए चुनाव है चुनौती नहीं: राधा मोहन सिंहMotihati: सांसद राधामोहन सिंह ने नामांकन दाखिल किया, कहा-मैं तो मोदी के मंदिर का पुजारीमोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे
झारखंड
पहली सोमवारी आज: भोले के दरबार में भक्तों का उमड़ा हुजूम, लगी लंबी कतार
By Deshwani | Publish Date: 22/7/2019 11:05:30 AM
पहली सोमवारी आज: भोले के दरबार में भक्तों का उमड़ा हुजूम, लगी लंबी कतार

देवघर। सावन के प्रथम सोमवार पर देवाधिदेव महादेव के जलाभिषेक के लिए भोले भक्तों की लंबी कतार लगी है। बैरीकेडिंग में हजारों भोलेभक्त  अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं  तो जगह-जगह बोल बम के जयकारे गूंज रहे हैं। 'हर-हर, बम-बम' के बोल संग गूंजती कांवरियों की बोली के साथ आस्थावानों की टोली रविवार देर रात तक बाबा दरबार के पट खुलने का इंतजार करती रही ताकि सावन के पहले सोमवार पर बाबा दरबार में हाजिरी लगा सकें। जलार्पण के लिये कांवरियों की कतार 15 किलोमीटर लंबी हो गयी।
 
सोमवार अहले सुबह 3:05 बजे खुलने के साथ कांचा जल पूजा के बाद सरदार पंडा गुलाब नंद ओझा ने दैनिक सरदारी पूजा संपन्न किया। उसके बाद सुबह 3:40 बजे से आम कांवरियों के लिए अरघा से जलार्पण जारी है। भीड़ को कंट्रोल करने के लिये डीसी सहित जिले के आला अधिकारियों की टीम देर रात से ही रोड पर कतार को व्यवस्थित करने में लगी है।
 
रविवार कुल एक लाख 48 हजार 356 कांवरियों ने जलार्पण किया। बाह्य अरघा से 43 हजार 142 कांवरियों ने जलार्पण किया. 4367 कांवरिये शीघ्रदर्शनम् का कूपन लेकर जलार्पण किया। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS