ब्रेकिंग न्यूज़
इस बार का चुनाव मेरे लिए चुनाव है चुनौती नहीं: राधा मोहन सिंहMotihati: सांसद राधामोहन सिंह ने नामांकन दाखिल किया, कहा-मैं तो मोदी के मंदिर का पुजारीमोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात की
झारखंड
मजदूरों से भरी गाड़ी पेड़ से टकरायी, एक की मौत, कई घायल
By Deshwani | Publish Date: 2/7/2019 5:31:11 PM
मजदूरों से भरी गाड़ी पेड़ से टकरायी, एक की मौत, कई घायल

गुमला। गुमला जिले के घाघरा प्रखंड स्थित टोटांबी गांव के समीप आज सुबह मजदूरों से भरी पिकअप गाड़ी पेड़ से टकरा गयी। इस घटना में एक मजदूर की मौत हो गयी, जबकि एक दर्जन से अधिक मजदूर घायल हो गये। घायल मजदूरों का गुमला व घाघरा अस्पताल में इलाज चल रहा है।  पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। 
 
जानकारी के अनुसार सभी मजदूर बसिया प्रखंड में एक भवन की ढलाई करने सोमवार को गये हुए थे। आज सुबह सभी लौट रहे थे। तभी गाड़ी चालक का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी पेड़ से टकरा गयी। इस घटना में एक मजदूर पातागाई निवासी प्रकाश गोप की मौत हो गयी। गाड़ी में 20 मजदूरों के सवार होने की सूचना है। इस हादसे में घायल कई मजदूर नाबालिग हैं।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS