ब्रेकिंग न्यूज़
इस बार का चुनाव मेरे लिए चुनाव है चुनौती नहीं: राधा मोहन सिंहMotihati: सांसद राधामोहन सिंह ने नामांकन दाखिल किया, कहा-मैं तो मोदी के मंदिर का पुजारीमोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात की
झारखंड
रसोई गैस सिलेंडर फटने से 3 लोगों की मौत, खाना बनाने के दौरान हुआ ये हादसा
By Deshwani | Publish Date: 8/6/2019 2:55:09 PM
रसोई गैस सिलेंडर फटने से 3 लोगों की मौत, खाना बनाने के दौरान हुआ ये हादसा

रांची। झारखंड में लोहरदगा जिले के भंडरा थाना क्षेत्र के टोटो छापर टोली गांव में बीती रात आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। आग लगने का कारण रसोई गैस सिलेंडर से रिसाव होना बताया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

 
यह हादसा लोहरदगा जिले के भंडरा थाना क्षेत्र के टोटो छापर टोली बस्ती का है। यहीं के निवासी सुलेश्वर उरांव के घर बीती रात उनकी पत्नी खाना बनाने के लिए गैस ऑन कर रही थी। उसी दौरान गैस लीक होने के कारण लाइटर जलाते ही सिलेंडर में आग लग गई और वो फट गया। रामचंद्र उरांव, उनकी तीन साल की बेटी आरूही कुमारी और पत्नी बिरसमुनी उरांव आग से बुरी तरह झुलस गए।
 
बच्ची की मौके पर पर ही मौत हो गई, जबकि पति-पत्नी को लोहरदगा सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफ़र कर दिया गया, लेकिन रांची ले जाने के दौरान ही बिरसमुनी उरांव ने दम तोड़ दिया, जबकि रामचंद्र उरांव की इलाज के दौरान मौत हो गई।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS