झारखंड
लोकसभा चुनाव: झारखंड में पहले दो घंटे में 13 प्रतिशत से अधिक मतदान
By Deshwani | Publish Date: 6/5/2019 10:51:28 AMरांची। देश के पांचवे और झारखंड के दूसरे चरण में चार लोकसभा सीट रांची, कोडरमा, खूंटी और हजारीबाग के लिए आज सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ। पहले दो घंटे में नौ बजे तक 13 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
राज्य निर्वाचन कार्यालय के सूत्रों ने बताया कि कोडरमा में 11. 94, रांची में 15. 69, खूंटी में 12.85 और हजारीबाग में 12.09प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस बीच हजारीबाग में पूर्व विदेश मंत्री यशवंत सिन्हा और केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री जयंत सिन्हा ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया।