ब्रेकिंग न्यूज़
अत्याधुनिक हथियार बरामदगी मामले में कोटवा निवासी कुख्यात कुणाल को आजीवन कारावास, 42 हजार रुपये का अर्थदंड भी मिलाइस बार का चुनाव मेरे लिए चुनाव है चुनौती नहीं: राधा मोहन सिंहMotihati: सांसद राधामोहन सिंह ने नामांकन दाखिल किया, कहा-मैं तो मोदी के मंदिर का पुजारीमोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे
झारखंड
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच चतरा, लोहरदगा और पलामू में मतदान शांतिपूर्ण संपन्न
By Deshwani | Publish Date: 29/4/2019 5:58:38 PM
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच चतरा, लोहरदगा और पलामू में मतदान शांतिपूर्ण संपन्न

रांची। झारखंड में पहले और देश के चौथे चरण में लोहरदगा (एसटी) ,चतरा और पलामू (एसटी) लोकसभा सीट के लिए आज कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। इस दौरान कहीं से कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।

राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एल खियांगते ने बताया कि कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच इन तीन सीटों के लिए आज सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ था और शाम चार बजे मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। उन्होंने बताया कि मतदान के दौरान कहीं से कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। इन क्षेत्रों में 57 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।

उल्लेखनीय है कि चतरा में भाजपा के सुनील सिंह का कांग्रेस के मनोज यादव और राजद के सुभाष यादव के साथ मुकाबला है। लोहरदगा में भाजपा उम्मीदवार केंद्रीय मंत्री सुदर्शन भगत का कांग्रेस के सुखदेव भगत से भिड़ंत है जबकि पलामू में भी भाजपा के वीडी राम का राजद के घूरन राम से सीधी टक्कर है। वर्ष 2014 के चुनाव में इन तीनों सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की थी। 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS