ब्रेकिंग न्यूज़
अत्याधुनिक हथियार बरामदगी मामले में कोटवा निवासी कुख्यात कुणाल को आजीवन कारावास, 42 हजार रुपये का अर्थदंड भी मिलाइस बार का चुनाव मेरे लिए चुनाव है चुनौती नहीं: राधा मोहन सिंहMotihati: सांसद राधामोहन सिंह ने नामांकन दाखिल किया, कहा-मैं तो मोदी के मंदिर का पुजारीमोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे
झारखंड
भाजपा अगर सत्ता में आई तो जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटा देगी: अमित शाह
By Deshwani | Publish Date: 27/4/2019 1:45:05 PM
भाजपा अगर सत्ता में आई तो जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटा देगी: अमित शाह

रांची। भाजपा अगर सत्ता में आयी तो जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटा देगी। कांग्रेस के नेतृत्व वाली संप्रग सरकार के 10 साल के शासनकाल में जवानों के सिर काटे गए। हम ऐसी घटनाओं को भूल नहीं सकते। देश की जनता तय करके बैठी है कि नरेंद्र मोदी को फिर से देश का प्रधानमंत्री बनाना है। मोदी जी जैसा नेतृत्व देश को वर्षों बाद मिला है। 

 
उक्त बातें भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने आज पलामू लोकसभा क्षेत्र में आयोजित एक रैली के दौरान कही। भाजपा उम्मीदवार बीडी राम के समर्थन में शाह ने पलामू में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विरोधियों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश को एक निर्णायक फैसला लेने वाला प्रधानमंत्री मिला है।
 
उन्होंने कहा कि 70 साल देश पर राज करने वाली सरकारों ने 50 करोड़ गरीबों के लिए कुछ नहीं किया। उन्होंने गरीबों, दलितों और आदिवासियों के लिए कुछ नहीं किया है। मोदी सरकार ने पांच साल में देश की 7 करोड़ गरीब माताओं को गैस सिलेंडर देने का काम किया। 8 करोड़ परिवारों को शौचालय देकर माताओं-बहनों को सम्मान के साथ जीने का अधिकार मोदी सरकार ने दिया है।
 
2.5 करोड़ गरीबों को घर देने का नरेंद्र मोदी सरकार ने  किया है। शाह ने अपने भाषण में कहा कि झारखंड समृद्ध राज्य है लेकिन कांग्रेस सरकार में झारखंडी गरीब रहा। झारखंड में जब से रघुवर दास की सरकार बनी और केंद्र में मोदी जी की सरकार बनी  झारखंड का विकास हुआ है। झारखंड में भाजपा सरकार ने करीब 35 लाख से ज्यादा लोगों को नौकरी दी है। कृषि विकास दर जो 4 प्रतिशत था उसे 19 प्रतिशत करने का काम रघुवर दास की सरकार ने किया है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS