झारखंड
नामकुम के पास भयंकर सड़क हादसा, बोलेरो-ट्रक की टक्कर में 7 लोगों की मौत
By Deshwani | Publish Date: 20/4/2019 6:57:07 PMरांची। रांची के नामकुम रिंग रोड के पास एक बोलेरो और ट्रक की टक्कर में सात लोगों की मौत हो गयी है। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि बोलेरो गाड़ी के परखच्चे उड़ गये।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना सरवल गांव के पास घटी है। बोलेरो सवार बिजुपाड़ा से बुंडू जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बोलेरो की रफ्तार काफी तेज थी। सामने से आ रहे एक ट्रक से उसकी सीधी टक्कर हो गयी।
बताया जा रहा है कि टक्कर के बाद बोलेरो के परखच्चे उड़ गये और उसमें सवार सभी लोग सड़क पर छितर गये। घटनास्थल पर ही पांच लोगों की मौत की सूचना है। बाद में मृतकों की संख्या सात बतायी जा रही है। यह भी बताया जा रहा है कि इस दुर्घटना में बोलेरो में सवार केवल एक छोटा बच्चा ही जीवित बचा है।
पुलिस मौके पर पहुंच गई है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। हादसे में जान गंवाने वाले सभी मृतक चान्हो इलाके के पिपराटोली के रहनेवाले बताये जा रहे हैं।