ब्रेकिंग न्यूज़
अत्याधुनिक हथियार बरामदगी मामले में कोटवा निवासी कुख्यात कुणाल को आजीवन कारावास, 42 हजार रुपये का अर्थदंड भी मिलाइस बार का चुनाव मेरे लिए चुनाव है चुनौती नहीं: राधा मोहन सिंहMotihati: सांसद राधामोहन सिंह ने नामांकन दाखिल किया, कहा-मैं तो मोदी के मंदिर का पुजारीमोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे
झारखंड
अन्‍नपूर्णा देवी के बाद अब राजद नेता गिरिनाथ सिंह भाजपा में हुए शामिल
By Deshwani | Publish Date: 28/3/2019 5:51:10 PM
अन्‍नपूर्णा देवी के बाद अब राजद नेता गिरिनाथ सिंह भाजपा में हुए शामिल

नयी दिल्‍ली/ रांची। राजद की प्रदेश अध्‍यक्ष रही अन्‍नपूर्णा देवी के बाद अब गढ़वा से चार बार विधायक रहे राजद के संस्‍थापक सदस्‍य गिरिनाथ सिंह भी भाजपा में शामिल हो गये हैं। गिरिनाथ सिंह ने दिल्‍ली में रक्षामंत्री सीतारमण की मौजूदगी में भाजपा की सदस्‍यता ग्रहण की। इस दौरान भाजपा और भी बड़े नेता मौजूद थे।

 
ज्ञात हो कि गिरिनाथ सिंह ने कुछ दिनों पहले ही राजद से इस्‍तीफा दे दिया था। उसी समय से उनके भाजपा में शामिल होने की अटकलें तेज हो गयी थी। गौरतलब हो राष्ट्रीय जनता दल की झारखंड प्रदेश अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी सोमवार (25 मार्च) को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुईं।
 
उन्‍होंने झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा और भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री भूपेंद्र यादव की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुई। उनके साथ जनार्दन पासवान ने भी भाजपा की सदस्यता ली थी।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS