झारखंड
हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, विरोध में लोगों ने किया सड़क जाम
By Deshwani | Publish Date: 23/3/2019 5:53:37 PMहजारीबाग। दारू थाना क्षेत्र के हरली-पेटो के पास एनएच 100 पर आज हाइवा ने बाइक सवार युवक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में युवक की घटनास्थल पर मौत हो गई। इधर, घटना के विरोध में आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया और मुआवजे की मांग पर अड़ गए। हालांकि बीडीओ के आश्वासन के बाद करीब दो घंटे के बाद जाम को हटाया गया।
युवक की पहचान दारू के कवालु निवासी राजकुमार सिंह उर्फ कैलू (24) के रूप में की गई। राजकुमार ट्रक ड्राइवर था। वो होली पर अपने घर आया था। आज सुबह उसके स्टाफ ने फोन कर उसे बुलाया। करीब चार बजे सुबह घर से अपने चचेरे भाई की बाइक लेकर निकला और दो खलासी को भी बिठा लिया। राजकुमार एक खलासी को दारू छोड़ कर वापस झुमरा जा रहा था। तभी विपरीत दिशा से आ रहे हाइवा ने उसे अपने चपेट में लिया। इससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। जबकि दूसरे व्यक्ति को भी हल्की चोट आई है।