ब्रेकिंग न्यूज़
इस बार का चुनाव मेरे लिए चुनाव है चुनौती नहीं: राधा मोहन सिंहMotihati: सांसद राधामोहन सिंह ने नामांकन दाखिल किया, कहा-मैं तो मोदी के मंदिर का पुजारीमोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात की
झारखंड
रतन टाटा और सीमएम रघुवर दास ने किया सभी सुविधाओं से लैस कैंसर अस्पताल का शिलान्यास
By Deshwani | Publish Date: 10/11/2018 1:20:44 PM
रतन टाटा और सीमएम रघुवर दास ने किया सभी सुविधाओं से लैस कैंसर अस्पताल का शिलान्यास

रांची। झारखंड के रांची के रिनपास परिसर में टाटा के विश्वस्तरीय कैंसर अस्पताल का शिलान्यास आज झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास और टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन रतन टाटा ने किया। इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी, सांसद रामटहल चौधरी, कांके विधायक जीतू चरण राम भी मौजूद थे।

 
आपको बता दें कि रांची कैंसर अस्पताल एंड रिसर्च सेंटर के 302 बेड वाले अस्पताल में 50 फीसदी बेड झारखंड के लोगों के लिए आरक्षित रहेगा। दो साल में पहले फेज का काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। अच्छी बात यह है कि झारखंड में कैंसर पीड़ितों को इलाज के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। 
 
झारखंड पहुंचने के बाद रतन टाटा पहले मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। वहां उन्होंने मुख्यमंत्री से मुलाकात की। स्वास्थ्य सचिव ने मीडिया से बातचीत में कहा कि आज टाटा ट्रस्ट और स्वास्थ्य विभाग के बीच एसपीवी बनाने के लिए एमओयू भी होगा। कैंसर अस्पताल का संचालन एसपीवी करेगा। 
 
इसमें छह सदस्य होंगे। तीन सदस्य राज्य सरकार की ओर से स्वास्थ्य मंत्री, मुख्य सचिव और स्वास्थ्य सचिव को सदस्य होंगे इसके अलावा तीन नाम टाटा ट्रस्ट की ओर से दिए जाएंगे। यह अस्पताल पूरी तरह टीएमएच मुंबई की तरह ही होगा। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS