ब्रेकिंग न्यूज़
अत्याधुनिक हथियार बरामदगी मामले में कोटवा निवासी कुख्यात कुणाल को आजीवन कारावास, 42 हजार रुपये का अर्थदंड भी मिलाइस बार का चुनाव मेरे लिए चुनाव है चुनौती नहीं: राधा मोहन सिंहMotihati: सांसद राधामोहन सिंह ने नामांकन दाखिल किया, कहा-मैं तो मोदी के मंदिर का पुजारीमोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे
झारखंड
पूजा के लिए जा रही कीर्तन मंडली को ट्रक ने रौंदा, तीन लोगों की हुई मौत कई घायल
By Deshwani | Publish Date: 8/10/2018 1:16:24 PM
पूजा के लिए जा रही कीर्तन मंडली को ट्रक ने रौंदा, तीन लोगों की हुई मौत कई घायल

देवघर। झारखंड के देवघर में एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक ट्रक की चपेट में आने से 3 लोगों की मौत हो गई और लगभग आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ये सभी लोग एक कीर्तन मंडली में देवघर पूजा के लिए जा रहे थे। घायलों को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 
दुमका जिले के सरैया थाना क्षेत्र के दिग्गी गांव के पास आज सुबह यह घटना घटी। एक कीर्तन मंडली बिहार के बांका जिले के कुरमाड़ हाट से झारखंड के देवघर जा रही थी। मंडली में 75-76 लोग थे जो एक रथ के साथ कीर्तन-भजन करते जा रहे थे। इसी बीच सामने से आ रहे एक ट्रक ने रथ को ठोकर मारते हुए मंडली में शामिल लोगों को कुचल दिया।
 
दुर्घटना में एक व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि दो लोगों की मौत देवघर अस्पताल में ले जाते समय हो गई। मरने वालों में एक महिला भी शामिल है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS