झारखंड
बस व स्कॉर्पियो की टक्कर में दो लोगों की मौत, दो लोग जख्मी
By Deshwani | Publish Date: 17/9/2018 2:27:53 PMबोकारो। बोकारो जिला के पेटरवार थाना क्षेत्र के एनएच- 23 रांची-पटना मुख्य मार्ग पर पोरदाग के पास बस और स्कॉर्पियो की जबदस्त टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना में अन्य दो लोग गंभीर रूप से घायल भी हो गए हैं। हादसा की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को क्रेन की मदद से घायलों को बाहर निकालना पड़ा। सभी घायलों को पीएचसी लाया गया जहां दो लोगों की मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल हुए दो लोगों का इलाज बीजीएच में किया जा रहा है। घटना पेटरवार थाना क्षेत्र की है।
बताया जा रहा है कि रामगढ़ में पंचवटी के रहने वाले समाजसेवक संत तारा जोसेफ चाको और उनके मित्र की मौत हुई है। वहीं दो घायलों में से एक घायल बिहार के बिहटा के रहने वाले सिद्धेश्वर कुमार हैं।
बीती रात पेटरवार के पोरदाग के पास रांची से कोलकाता जा रही शिवम बस की बोकारो से आ रही स्कॉर्पियो से टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए। बस स्कॉर्पियो को दाईं ओर से घसीटते हुए सड़क से 20 फीट दूर ले गई। दुर्घटना में स्कॉर्पियो बस के नीचे दब गई। बस के नीचे दबे स्कॉर्पियो को बाहर निकालने के लिए पुलिस को क्रेन की मदद लेनी पड़ी। उसमें फंसे घायलों को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला जा सका।