ब्रेकिंग न्यूज़
अत्याधुनिक हथियार बरामदगी मामले में कोटवा निवासी कुख्यात कुणाल को आजीवन कारावास, 42 हजार रुपये का अर्थदंड भी मिलाइस बार का चुनाव मेरे लिए चुनाव है चुनौती नहीं: राधा मोहन सिंहMotihati: सांसद राधामोहन सिंह ने नामांकन दाखिल किया, कहा-मैं तो मोदी के मंदिर का पुजारीमोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे
झारखंड
क्राइम कैपिटल बनता जा रहा है रांची, बढ़ रहा है अपराध का ग्राफ
By Deshwani | Publish Date: 17/9/2018 1:28:45 PM
क्राइम कैपिटल बनता जा रहा है रांची, बढ़ रहा है अपराध का ग्राफ

रांची। राजधानी रांची की पहचान अब क्राइम कैपिटल के तौर पर होने लगी है। हाल के दिनों में गोलीबारी, हत्या, लूट, डकैती और बलात्कार जैसी घटनाओं में तेजी से इजाफा हुआ है। ऐसा लग रहा है कि जैसे पुलिस का इकबाल खत्म हो गया हो और अपराधी बेखौफ हो गए हैं

 
रांची में देर रात पंडरा ओपी थाना क्षेत्र के रवि स्टील चौक पर भाजपा नेता देवेंद्र सिंह को अपराधियों ने गोली मार दी। उसके कुछ ही देर बाद हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र के बड़ा तालाब के पास अपराधियों ने तबरेज नामक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। दोनों ही लोगों को उस वक्त गोली मारी गई जब प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर रांची में रात भर विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। देवेंद्र सिंह का इलाज रिम्स में चल रहा है।
 
 
तबरेज को अपराधियों ने पहले फोन कर रतन टॉकीज के पास मिलने के लिए बुलाया और जब वह अपने बाइक से जाने लगा तो बड़ा तालाब के पास रोककर ही ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी।
 
 
राजधानी रांची में हाल के दिनों में कानून व्यवस्था का यह हाल इसलिए भी हो गया है, क्योंकि एक साथ लगभग सभी डीएसपी और कई थाने के मुंशी बदल दिए गए हैं। इससे पुलिस का सूचना तंत्र कमजोर हो गया और अपराधियों के मन से पुलिस का इकबाल खत्म हो गया है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS