ब्रेकिंग न्यूज़
अत्याधुनिक हथियार बरामदगी मामले में कोटवा निवासी कुख्यात कुणाल को आजीवन कारावास, 42 हजार रुपये का अर्थदंड भी मिलाइस बार का चुनाव मेरे लिए चुनाव है चुनौती नहीं: राधा मोहन सिंहMotihati: सांसद राधामोहन सिंह ने नामांकन दाखिल किया, कहा-मैं तो मोदी के मंदिर का पुजारीमोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे
झारखंड
भारत बंद: कई इलाकों में धारा 144 लागू, 58 कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं को लिया हिरासत में
By Deshwani | Publish Date: 10/9/2018 4:35:42 PM
भारत बंद: कई इलाकों में धारा 144 लागू, 58 कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं को लिया हिरासत में

रांची। देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस के आहृवान पर विपक्षी दलों के द्वारा आज भारत बंद करवाया गया। भारत बंद का झारखंड में मिला-जुला असर देखने को मिला। 

 
जानकारी के अनुसार, कांग्रेस की ओर से बुलाए गए ‘भारत बंद’ को जबरदस्ती लागू करवाने के लिए झारखंड में आज पार्टी के 58 कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया गया। कांग्रेस के आह्वान पर बुलाए गए भारत बंद को राज्य में  झामुमो, झाविमो, राजद सहित वामपंथी पार्टियों ने समर्थन किया। ऐसे में राज्य प्रशासन ने एहतियातन रांची में धारा 144 लगा दी है, जो रात 10 बजे तक लागू रहेगी। 
 
वहीं पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत महता ने बताया कि जबरदस्ती बंद करवाने का प्रयास पर पलामू जिला कांग्रेस अध्यक्ष जयेश रंजन पाठक सहित 58 कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं को पुलिस के द्वारा हिरासत में ले लिया गया है। इसके साथ ही पुलिस की सुरक्षा में मालगाड़ी और यात्रा ट्रेनें चलाई जा रही है। रांची सहित राज्य के अधिकतर हिस्सों में यातायात सामान्य है। 
 
बता दें कि गढ़वा जिले को छोड़कर पाकुड़, जमशेदपुर, रांची, हजारीबाग, लोहरदगा, गुमला, रामगढ़, गिरिडीह, लतेहार, पलामू, धनबाद और अन्य जिलों में सामान्य जीवन प्रभावित नहीं हुआ है। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS