ब्रेकिंग न्यूज़
अत्याधुनिक हथियार बरामदगी मामले में कोटवा निवासी कुख्यात कुणाल को आजीवन कारावास, 42 हजार रुपये का अर्थदंड भी मिलाइस बार का चुनाव मेरे लिए चुनाव है चुनौती नहीं: राधा मोहन सिंहMotihati: सांसद राधामोहन सिंह ने नामांकन दाखिल किया, कहा-मैं तो मोदी के मंदिर का पुजारीमोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे
झारखंड
बीजेपी नेता गामा सिंह नहीं रहे, मुख्यमंत्री रघुवर दास ने जताया शोक
By Deshwani | Publish Date: 4/9/2018 2:47:55 PM
बीजेपी नेता गामा सिंह नहीं रहे,  मुख्यमंत्री रघुवर दास ने जताया शोक

रांची। झारखंड प्रदेश बीजेपी के पूर्व मुख्यालय प्रभारी गामा सिंह का निधन हो गया है। पेट में अचानक तेज दर्द होने के बाद परिजनों ने गामा सिंह को गुरु नानक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उन्होंने अंतिम सांसें ली। कुछ माह पूर्व उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। गामा सिंह रांची महानगर भाजपा के अध्यक्ष पद पर भी रहे।

मुख्यमंत्री रघुवर दास, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने उनके असामयिक निधन पर शोक जताया है।
 
 
सीएम ने ट्वीट में लिखा है कि भारतीय जनता पार्टी, रांची महानगर के पूर्व अध्यक्ष गामा सिंह के निधन का समाचार अत्यंत दुखदायी है। पार्टी ने एक समर्पित कार्यकर्ता साथी को खो दिया है। दुख की इस घड़ी में पूरी पार्टी उनके परिवार के साथ खड़ी है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS