ब्रेकिंग न्यूज़
अत्याधुनिक हथियार बरामदगी मामले में कोटवा निवासी कुख्यात कुणाल को आजीवन कारावास, 42 हजार रुपये का अर्थदंड भी मिलाइस बार का चुनाव मेरे लिए चुनाव है चुनौती नहीं: राधा मोहन सिंहMotihati: सांसद राधामोहन सिंह ने नामांकन दाखिल किया, कहा-मैं तो मोदी के मंदिर का पुजारीमोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे
झारखंड
भारत ही नहीं, विश्व के लोकप्रिय नेताओं में अहम थे अटल बिहारी वाजपेयी : रघुवर दास
By Deshwani | Publish Date: 17/8/2018 1:19:38 PM
भारत ही नहीं, विश्व के लोकप्रिय नेताओं में अहम थे अटल बिहारी वाजपेयी : रघुवर दास

रांची। भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की याद में पूरा झारखंड शोक में डूब गया है। राजनेता से लेकर भाजपा के कार्यकर्ता और आम लोगों तक में शोक की लहर दौड़ गई है। लोग अपने दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू और मुख्यमंत्री रघुवर दास ने उनके निधन पर गहरा दुःख एवं शोक प्रकट करते हुए कहा कि वह भारत ही नहीं, बल्कि विश्व के लोकप्रिय नेताओं में अहम थे। उनके निधन से भारतीय राजनीति में एक युग का समापन हो गया।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘आज मैंने अपने पिता तुल्य गुरु को खो दिया है। जीवन में कई ऐसे अवसर आये, जब श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी का स्नेह और मार्गदर्शन प्राप्त करने का सौभाग्य मिला। युगपुरुष, भारतरत्न अटल जी को शत-शत नमन। राज्यपाल ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र एवं राजनीति में अटल बिहारी वाजपेयी की कमी महसूस की जाएगी। उन्होंने कहा कि ईश्वर उनकी आत्मा को चिरशांति प्रदान करें। दूसरी ओर, झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने वाजपेयी के निधन पर गहरा दुख प्रकट करते हुए कहा कि उन्होंने अपने पिता समान गुरु को खो दिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘वाजपेयी जी के देहांत से मन बेहद विचलित है। आज मैंने अपने पिता समान गुरु को खो दिया है। उनका जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। झारखंड के जनक अटल बिहारी वाजपेयी के निधन से राजनीति में जो शून्यता आयी है, उसे भर पाना असंभव होगा।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS