झारखंड
लोहरदगा में मिला विस्फोटकों का जखीरा
By Deshwani | Publish Date: 10/8/2018 4:04:02 PMलोहरदगा। राजधानी रांची से सटे लोहरदगा जिला में पुलिस और सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। भाकपा माओवादियों की धर-पकड़ के लिए चलाये गये सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों को कई विस्फोटक और बम बनाने के सामान मिले हैं। इसमें हैंड ग्रेनेड, लिवर हैंड ग्रेनेड, स्टील कंटेनर, स्ट्रेक्स स्प्रिंग, डेटोनेटर, कोडेक्स वायर, सेफ्टिक फ्यूज और यूरिया शामिल हैं।
पुलिस ने बताया कि सर्च अभियान के दौरान जो विस्फोटक और बम बनाने के सामान बरामद हुए हैं, उन्हें भाकपा माओवादियों ने छिपाकर रखा था। कहा गया कि जिला के सीआरपीएफ-158 बटालियन और जिला पुलिस बल ने गुरुवार को संयुक्त सर्च अभियान चलाया था।
सुरक्षा बलों का दस्ता किस्को थाना क्षेत्र के रुदनीपाठ पहुंचा, तो उन्हें एक जगह भाकपा माओवादियों द्वारा छिपाकर रखे गये विस्फोटक और बम बनाने के सामान मिले।
बरामद समानों की लिस्ट :
-हैंड ग्रेनेड : 03 पीस
-लिवर हैंड ग्रेनेड : 03पीस
-स्टील कंटेनर : 01 पीस
-स्ट्रेक्स स्प्रिंग : 03 पीस
-डेटोनेटर : 15 पीस
-कोडेक्स वायर : 30 मीटर
-सेफ्टिक फ्यूज : 50 मीटर
-यूरिया : 700 ग्राम।