झारखंड
दरभंगा के होटल संचालक को देवघर में मंदिर के पास मारी गोली
By Deshwani | Publish Date: 4/8/2018 7:07:48 PMदेवघर। बिहार के दरभंगा जिला के एक होटल व्यापारी को झारखंड के देवघर मंदिर के पास अज्ञात युवक ने गोली मार दी। वह होटल मालिक का डेढ़ लाख रुपये भी लेकर भाग गया। पुलिस इस घटना को अंजाम देने वाले युवक की तलाश में जुटी है।
बताया जाता है कि रंगदारी नहीं देने पर बाबा बैद्यनाथ के मंदिर से सटे अस्थायी होटल मिथिला भोजनालय के संचालक नरेंद्र साव को देर रात में गोली मार दी गयी।