झारखंड
भाजपा की गरीब कल्याण यात्रा 29 जून से
By Deshwani | Publish Date: 26/6/2017 12:59:31 PMमेदिनीनगर, (हि.स.)। भाजपा के पिछड़ी जाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री सह कार्यक्रम प्रभारी प्रदीप केशरी ने कहा 29 एवं 30 जून को जिले में गरीब कल्याण यात्रा आयोजित की जाएगी। उन्होंने ओबीसी मोर्चा को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रखण्डों में ओबीसी समुदाय की चौपाल लगेगी, जहां सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्ध्यिों पर चर्चा की जाएगी।