ब्रेकिंग न्यूज़
अत्याधुनिक हथियार बरामदगी मामले में कोटवा निवासी कुख्यात कुणाल को आजीवन कारावास, 42 हजार रुपये का अर्थदंड भी मिलाइस बार का चुनाव मेरे लिए चुनाव है चुनौती नहीं: राधा मोहन सिंहMotihati: सांसद राधामोहन सिंह ने नामांकन दाखिल किया, कहा-मैं तो मोदी के मंदिर का पुजारीमोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे
जहानाबाद
जहानाबाद छेड़छाड़ मामलाः 4 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 2 हिरासत में
By Deshwani | Publish Date: 30/4/2018 5:36:38 PM
जहानाबाद छेड़छाड़ मामलाः 4 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 2 हिरासत में

 जहानाबाद। बिहार के जहानाबाद से रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो वायरल हुआ जिसमें कुछ लड़के सरेआम नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ करते हुए दिखाई दिए। वीडियो के सामने आने पर पुलिस और एसआईटी ने इस मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और 2 लोगों को हिरासत में ले लिया है।

इस मामले को लेकर बिहार में राजनीति गरमा गई है। राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे और पूर्व उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने ट्वीट करते हुए कहा कि मैं वीडियो देखकर कांप गया। क्या हो गया है समाज को? निशब्द हूं! तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री पर हमला करते हुए कहा कि नीतीश कुमार के भाजपाई रामराज में 8-10 दरिंदे एक नादान 13-14 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म कर रहे है। उन्होंने कहा कि बलात्कारियों को सत्ताधारियों द्वारा भारत माता और तिरंगे की आड़ में जब नैतिक समर्थन मिलेगा तो समाज ऐसे ही बर्बाद होगा। 
 
बता दें कि वीडियो में एक लड़की के साथ सात लड़कों द्वारा जबरन बल प्रयोग करते हुए उसे निर्वस्त्र कर दुष्कर्म करने का प्रयास किया जा रहा था। वहीं एक लड़का इस पूरे घटनाक्रम की वीडियो बना रहा था। इस मामले पर संज्ञान लेते हुए एसपी मनीष ने 7अज्ञात लोगों के खिलाफ नगर थाने में मामला दर्ज करवा दिया था।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS