ब्रेकिंग न्यूज़
इस बार का चुनाव मेरे लिए चुनाव है चुनौती नहीं: राधा मोहन सिंहMotihati: सांसद राधामोहन सिंह ने नामांकन दाखिल किया, कहा-मैं तो मोदी के मंदिर का पुजारीमोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात की
अंतरराष्ट्रीय
सू ची से वापस लिया गया ऑक्सफोर्ड सम्मान
By Deshwani | Publish Date: 4/10/2017 2:32:12 PM
सू ची से वापस लिया गया ऑक्सफोर्ड सम्मान

लंदन, (हि.स.)। रोहिंग्या मामले में समुचित कदम नहीं उठाने पर सिटी ऑफ ऑक्सफोर्ड ने म्यांमार की नेता आंग सान सू ची से प्रदत्त सम्मान वापस ले लिया है। यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट से मिली।

ऑक्सफोर्ड सिटी काउंसिल ने म्यांमार की इस नेता को लोकतंत्र के लिए लंबा संघर्ष करने के लिए साल 1997 में ‘फ्रीडम ऑफ ऑक्सफोर्ड’ अवॉर्ड प्रदान किया था। परिषद ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया कि सू ची के पास यह सम्मान होना अब उपयुक्त नहीं है।

ऑक्सफोर्ड सिटी काउंसिल के नेता बॉब प्राइस ने उनका सम्मान वापस लेने के कदम का स्वागत किया और इस बात की पुष्टि की कि यह स्थानीय प्रशासन के लिए अप्रत्याशित कदम है। सिटी काउंसिल इस बात के सत्यापन के लिए 27 नवंबर को एक विशेष बैठक करेगी। 

नोबेल शांति पुरस्कार विजेता सू ची का सिटी ऑफ ऑक्सफोर्ड से गहरा नाता रहा है। वह अपने परिवार के साथ पार्क टाउन में रह चुकी हैं और वह साल 1964-67 के दैरान सेंट ह्यू कॉलेज गई थीं। सिटी काउंसिल के इस कदम से पहले सेंट ह्यू कॉलेज अपने प्रवेश द्वार से उनकी तस्वीर भी हटा चुका है।

वैसे तस्वीर हटाने का कारण समायोजन बताया जा रहा है, लेकिन ऐसा भी माना गया कि रोहिंग्या मुसलमानों का सफाया इसकी वजह हो सकती है। म्यामार में सेना के अभियान के बाद से करीब पांच लाख रोहिंग्या मुसलान विस्थापित हो चुके हैं।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS