ब्रेकिंग न्यूज़
अत्याधुनिक हथियार बरामदगी मामले में कोटवा निवासी कुख्यात कुणाल को आजीवन कारावास, 42 हजार रुपये का अर्थदंड भी मिलाइस बार का चुनाव मेरे लिए चुनाव है चुनौती नहीं: राधा मोहन सिंहMotihati: सांसद राधामोहन सिंह ने नामांकन दाखिल किया, कहा-मैं तो मोदी के मंदिर का पुजारीमोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे
अंतरराष्ट्रीय
पुर्तगाल के जंगल में लगी आग, 25 की मौत, कई अन्य घायल
By Deshwani | Publish Date: 18/6/2017 1:58:44 PM
पुर्तगाल के जंगल में लगी आग, 25 की मौत, कई अन्य घायल

लिस्बन, (हि.स.)। पुर्तगाल के मध्यवर्ती इलाके के जंगल में लगी आग से मरने वाली की संख्या बढ़कर 25 हो गई है। यह जानकारी रविवार को मीडिया रिपोर्ट से मिली।

बीबीसी के अनुसार, एक अधिकारी ने बताया कि आग लिस्बन से 200 किलोमीटर दक्षिण पूर्व पेड्रोगाओ ग्रांडे क्षेत्र के पहाड़ी इलाके में लगी जो तेज हवाओं के चलते तेजी से फैल गई और विकराल रूप धारण कर लिया। उन्होंने बताया कि मरने वालों में अधिकतर वे लोग शामिल हैं जो इस क्षेत्र में सड़क पर अपने - अपने वाहनों में थे।
हाल यह है कि आग पर अभी तक काबू नहीं पाया जा सका है। ऐसा माना जा रहा कि दशकों बाद पुर्तगाल के जंगलों में ऐसी भीषण आग लगी है। पुर्तगाल के गृह सचिव जार्ज गोम्स ने बताया कि राष्ट्रपति मारसेलो रेबेलो डे सौसा घटनास्थल की ओर रवाना हो गए हैं। उन्हेंने आगे कहा कि मरने वालों में सभी पुर्तगाली नागरिक हैं। इस अग्निकांड में छह अग्निशमन दल के कर्मचारियों समेत 20 लोग झुलस गए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि दो लोग लापता बताए जा रहे हैं।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS