ब्रेकिंग न्यूज़
अत्याधुनिक हथियार बरामदगी मामले में कोटवा निवासी कुख्यात कुणाल को आजीवन कारावास, 42 हजार रुपये का अर्थदंड भी मिलाइस बार का चुनाव मेरे लिए चुनाव है चुनौती नहीं: राधा मोहन सिंहMotihati: सांसद राधामोहन सिंह ने नामांकन दाखिल किया, कहा-मैं तो मोदी के मंदिर का पुजारीमोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे
गोपालगंज
गुटखा बिक्री पर प्रतिबंध लगने के बाद कर्ज में डूबे झारखंड के कारोबारी ने की आत्महत्या
By Deshwani | Publish Date: 4/9/2019 3:10:08 PM
गुटखा बिक्री पर प्रतिबंध लगने के बाद कर्ज में डूबे झारखंड के कारोबारी ने की आत्महत्या

गोपालगंज। बिहार की नीतीश सरकार ने शराबबंदी के बाद गुटखा बिक्री पर भी प्रतिबंध लगा दिया है। इसके चलते कर्ज में डूबे एक कारोबारी ने खुदकुशी कर मौत को गले लगा लिया है। मृतक गुटखा कारोबारी का नाम पवन दत्ता बताया जा रहा है। वह झारखंड के जामताड़ा जिले के रहने वाला है।

 
जानकारी के अनुसार पवन दत्ता गोपालगंज में नगर थाने के राजेंद्र नगर मोहल्ला में किराये के मकान में रहता था। उसने लोगों से कर्ज लेकर गुटखा का कारोबार शुरू किया था। तभी अचानक बिहार सरकार ने गुटखा बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया। इसके बाद कर्ज देने वाले लोग उससे पैसे वापस मांगने लगे। कर्ज से तंग आकर कारोबारी ने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।
 
वहीं इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। नगर इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार राय का कहना है कि परिजनों को इस बावत सूचना दे दी गई है। परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। परिजनों की ओर से लिखित शिकायत मिलने के बाद ही मौत का खुलासा हो पाएगा।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS