ब्रेकिंग न्यूज़
अत्याधुनिक हथियार बरामदगी मामले में कोटवा निवासी कुख्यात कुणाल को आजीवन कारावास, 42 हजार रुपये का अर्थदंड भी मिलाइस बार का चुनाव मेरे लिए चुनाव है चुनौती नहीं: राधा मोहन सिंहMotihati: सांसद राधामोहन सिंह ने नामांकन दाखिल किया, कहा-मैं तो मोदी के मंदिर का पुजारीमोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे
मनोरंजन
टिप्स भोजपुरी पर अक्षरा सिंह का देवी गीत 'निमिया के गछिया'
By Deshwani | Publish Date: 14/10/2020 9:50:08 PM
टिप्स भोजपुरी पर अक्षरा सिंह का देवी गीत 'निमिया के गछिया'

 भोजपुरी सुपर स्टार एक्ट्रेस - सिंगर अक्षरा सिंह का देवी गीत 'निमिया के गछिया' आज टिप्स भोजपुरी ने अपने  यूट्यूब चैनल पर रिलीज कर दिया है। यह गाना नवरात्र स्पेशल देवी माँ के भक्तों को समर्पित है, जिसे अक्षरा सिंह के खूबसूरत आवाज में रिकॉर्ड किया गया है। इस नवरात्र अक्षरा का यह पहला गाना है, जो रिलीज के साथ वायरल भी होना शुरू हो गया है।




देवी गीत 'निमिया के गछिया' के म्यूजिक वीडियो में अक्षरा सिंह खुद भी देवी माँ की स्तुति करती नज़र आई हैं। इस गीत के लिरिक्स मनोज मतलबी ने तैयार किये हैं, तो म्यूजिक अविनाश झा घुंघरू के हैं। पीआरओ रंजन सिन्हा हैं। टास्क मैनेजर राहुल रजत है।



अक्षरा सिंह ने अपने इस देवी गीत को भोजपुरी के ऑडियंस के लिए नवरात्र का तोहफा बताया। कहा - माँ के आशीर्वाद और अपने फैंस के प्यार ने मुझे जिंदगी में बहुत कुछ दिया। हर साल माँ 9 दिन के लिए आती हैं और हमें अपना आशीर्वाद देती हैं। साथ ही सारे दुख हर ले जाती हैं। इस गाने के जरिये मैंने माँ को याद किया है, क्योंकि कोविड 19 ने इस साल दुनिया मे तबाही मचाई है। माँ दुर्गे से विनती है कि वे जगत का कल्याण करें। अक्षरा ने कहा कि यह गाना देवी माँ की वंदना में प्रस्तुत है। उम्मीद है सबों को बेहद पसंद आएगी।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS