ब्रेकिंग न्यूज़
अत्याधुनिक हथियार बरामदगी मामले में कोटवा निवासी कुख्यात कुणाल को आजीवन कारावास, 42 हजार रुपये का अर्थदंड भी मिलाइस बार का चुनाव मेरे लिए चुनाव है चुनौती नहीं: राधा मोहन सिंहMotihati: सांसद राधामोहन सिंह ने नामांकन दाखिल किया, कहा-मैं तो मोदी के मंदिर का पुजारीमोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे
मनोरंजन
महाभारत की द्रौपदी बनेंगी दीपिका पादुकोण, 2021 में रिलीज होगा पहला पार्ट
By Deshwani | Publish Date: 25/10/2019 5:47:42 PM
महाभारत की द्रौपदी बनेंगी दीपिका पादुकोण, 2021 में रिलीज होगा पहला पार्ट

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की पिछली फिल्म पद्मावत थी जिसने बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी के झंडे गाढ़े थे। इस फिल्म के बाद उन्होंने रणवीर सिंह से शादी के लिए कुछ वक्त का ब्रेक लिया था और अब वह एक बार फिर पर्दे पर वापसी के लिए तैयार हैं। उनकी आने वाली फिल्म छपाक है जिसका फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आई है दीपिका पादुकोण फिल्म 'महाभारत' में द्रौपदी का किरदार निभाएंगी।
 
वहीं दिलचस्प बात ये भी कि दीपिका ही इस फिल्म का निर्माण भी करेंगी। उन्होंने इसके लिए मधु मोंटेना प्रोडक्शन हाउस के साथ करार करने का फैसला किया है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।
 
दीपिका ने एक बयान में कहा, मैं द्रौपदी की भूमिका निभाने को लेकर बेहद रोमांचित और सम्मानित महसूस कर रही हूं. मुझे लगता है कि जीवन में एक बार ही ऐसी भूमिका मिलती है। महाभारत अपनी पौराणिक कथाओं और सांस्कृतिक प्रभाव के लिए लोकप्रिय है, इससे कई सबक मिलते हैं, लेकिन ये ज्यादातर पुरुष किरदारों से हैं।
 
उन्होंने कहा, इसे नये दृष्टिकोण के साथ बताना न केवल दिलचस्प होगा, बल्कि बहुत महत्वपूर्ण भी होगा। हालांकि फिल्म के लिए कलाकारों का चयन अभी नहीं किया गया है। इसके अलावा निर्देशकों की तलाश भी जारी है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS