ब्रेकिंग न्यूज़
अत्याधुनिक हथियार बरामदगी मामले में कोटवा निवासी कुख्यात कुणाल को आजीवन कारावास, 42 हजार रुपये का अर्थदंड भी मिलाइस बार का चुनाव मेरे लिए चुनाव है चुनौती नहीं: राधा मोहन सिंहMotihati: सांसद राधामोहन सिंह ने नामांकन दाखिल किया, कहा-मैं तो मोदी के मंदिर का पुजारीमोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे
मनोरंजन
अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ने कांग्रेस पार्टी से दिया इस्तीफा, गुटबाजी का लगाया आरोप
By Deshwani | Publish Date: 10/9/2019 4:41:26 PM
अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ने कांग्रेस पार्टी से दिया इस्तीफा, गुटबाजी का लगाया आरोप

मुंबई। कांग्रेस के टिकट पर उत्तर मुंबई से लोकसभा का चुनाव लड़ चुकीं अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ने आज कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उर्मिला ने कहा कि वह पार्टी में चल रही अंदरूनी गुटबाजी के माहौल में काम नहीं कर सकती हैं, इसीलिए उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा कि वह आम जनता की सेवा के लिए हमेशा उपलब्ध रहेंगी।

 
 
उर्मिला मातोंडकर ने यहां एक जारी बयान में कहा, 'मैंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। पहली बार मैंने इस्तीफे के बारे में तब सोचा था जब मेरे कई प्रयासों के बाद बीते 16 मई को दिए गए पत्रों पर तात्कालीन मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष मिलिंद देवड़ा ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद मेरी शिकायतों का निराकरण करने के लिए, विशेषाधिकार प्राप्त और गोपनीय संचार वाले उक्त पत्र को आसानी से मीडिया में लीक कर दिया गया, जो मेरे अनुसार एक बड़ा विश्वासघात का कार्य था।
 
बता दें कि लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान 27 मार्च को उर्मिला मातोंडकर कांग्रेस में शामिल हुई थीं। पार्टी के टिकट पर उत्तर मुंबई लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन भाजपा के गोपाल शेट्टी से चुनाव हार गई थीं। उस वक्त भी उर्मिला ने कांग्रेस में चल रही गुटबाजी को अपनी पराजय का कारण बताया था। चुनाव के कुछ दिन बाद उर्मिला ने अपना इस्तीफा कांग्रेस हाईकमान को सौंपा था, लेकिन उनके इस्तीफे पर विचार नहीं किया गया। इसके आज फिर से उर्मिला ने अपना इस्तीफा कांग्रेस हाईकमान को भेजा दिया।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS