मनोरंजन
भोजपुरी सिनेमा के फेमस गाने लॉलीपॉप लागेलू पर ऋतिक रोशन ने किया जबरदस्त डांस
By Deshwani | Publish Date: 2/7/2019 4:40:40 PMनई दिल्ली। रितिक रौशन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म सुपर 30 कॉम लेकर काफी चर्चा में बने हुए है। फिल्म 'सुपर 30' गणितज्ञ आनंद कुमार के जीवन पर आधारित है, जो बिहार में आईआईटी-जेईई के लिए छात्रों को प्रशिक्षित करते हैं और फिल्म में ऋतिक शिक्षक की भूमिका निभा रहे है।
दूसरी तरफ ऋतिक फिल्म के प्रमोशन में भी जमकर बिजी चल रहे हैं। हाल ही में एक्टर ने एक मस्ती से भरा वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह फिल्म के स्टूडेंट बने बच्चों के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं।
इस वीडियो को ऋतिक ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है। जिसमें वह भोजपुरी सिनेमा के फेमस गाने लॉलीपॉप लागेलू पर डांस करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में ऋतिक फुल मस्ती के अंदाज में डांस करते नजर आ रहे हैं।