ब्रेकिंग न्यूज़
अत्याधुनिक हथियार बरामदगी मामले में कोटवा निवासी कुख्यात कुणाल को आजीवन कारावास, 42 हजार रुपये का अर्थदंड भी मिलाइस बार का चुनाव मेरे लिए चुनाव है चुनौती नहीं: राधा मोहन सिंहMotihati: सांसद राधामोहन सिंह ने नामांकन दाखिल किया, कहा-मैं तो मोदी के मंदिर का पुजारीमोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे
मनोरंजन
मिस्टर इंडिया का सीक्वल बनाने जा रहे हैं बोनी कपूर
By Deshwani | Publish Date: 31/5/2019 4:23:28 PM
मिस्टर इंडिया का सीक्वल बनाने जा रहे हैं बोनी कपूर

मुंबई।  बोनी कपूर अपनी सुपरहिट फिल्म मिस्टर इंडिया का सीक्वल बनाने जा रहे हैं। बोनी कपूर निर्मित और शेखर कपूर निर्देशित अनिल कपूर और श्रीदेवी की सुपरहिट फिल्म मिस्टर इंडिया के प्रदर्शन के 32 साल पूरे हो गए हैं। फिल्म का चार्म आज भी बरकरार है। यही वजह है कि इस फिल्म के सीक्वल बनने को लेकर लंबे समय से चर्चा हो रही है। फिल्म का सीक्वल कब बनेगा, अब इसे लेकर फिल्म के निर्माता बोनी कपूर ने जवाब दिया है।

 
बोनी कपूर ने कहा, सबसे पहले इस फिल्म का रीबूट बनाने की प्लानिंग है, फिर इसकी फ्रेंचाइजी पर काम किया जाएगा। हमारे पास इसका बेसिक स्ट्रक्चर तैयार है लेकिन इस पर काम कब शुरू होगा ये तय नहीं हुआ है। ये जरूर है कि फिल्म पर काम जल्द शुरू करेंगे। इस फिल्म को चार करोड़ के बजट में बनाया गया था। ये उस वक्त का एक बड़ा अमाउंट था। हमने वर्सोवा में इसका सेट बनाया था। फिल्म में अमरीश पुरी ने मोगैंबो का आइकॉनिक रोल निभाया था। फिल्म में श्रीदेवी को अलग अंदाज में फैंस के लिए देखना एक सरप्राइज था। इससे पहले उन्हें एक ग्लैमरस एक्ट्रेस के तौर पर देखा जाता था।
 
बोनी कपूर ने कहा, फिल्म के बाद लोगों का नजरिया श्री के लिए बदला था, वो एक पावरफुल एक्ट्रेस बन गई थीं। अनिल को फिल्म ने जबरदस्त लाइमलाइट दी। श्री के बाद (श्रीदेवी के निधन के बाद) मेरे पास इस फिल्म का सीक्वल बनाने की एक नहीं कई वजहें हैं। शेखर कपूर यदि व्यस्त नहीं हुए तो जरूर वो इस फिल्म को डायरेक्ट कर सकते हैं।
 
मिस्टर इंडिया के 32 साल पूरा होने पर अनिल कपूर ने एक खास पोस्ट शेयर किया था। अनिल ने लिखा, ''बच्चों के अनुकूल एक्शन सीन ने मिस्टर इंडिया को आइकॉनिक बना दिया। मैं फिल्म की 32वीं एनिवर्सिरी को उस व्यक्ति को समर्पित करना चाहता हूं जिन्होंने इस अविस्मरणीय पल को संभव बनाया। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS