ब्रेकिंग न्यूज़
अत्याधुनिक हथियार बरामदगी मामले में कोटवा निवासी कुख्यात कुणाल को आजीवन कारावास, 42 हजार रुपये का अर्थदंड भी मिलाइस बार का चुनाव मेरे लिए चुनाव है चुनौती नहीं: राधा मोहन सिंहMotihati: सांसद राधामोहन सिंह ने नामांकन दाखिल किया, कहा-मैं तो मोदी के मंदिर का पुजारीमोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे
मनोरंजन
‘तख्त’ में ऐतिहासिक किरदार शाहजहां की भूमिका निभाएंगे अनिल कपूर
By Deshwani | Publish Date: 26/3/2019 2:08:50 PM
‘तख्त’ में ऐतिहासिक किरदार शाहजहां की भूमिका निभाएंगे अनिल कपूर

मुंबई। अभिनेता अनिल कपूर ने अपने 30 साल से भी ज्यादा लंबे फिल्मी करियर में कई तरह से रोल प्ले किए हैं, लेकिन एक रोल ऐसा है जिसे लेकर अब अनिल कपूर से सब्र नहीं हो रहा है। वह 63 साल की उम्र में पहली बार यह काम करने के लिए बेकरार हैं। आप भी सोच में पड़ गए न कि ऐसा क्या है जो अनिल कपूर ने नहीं किया।

 
अनिल कपूर अपने लंबे फिल्मी करियर में पहली बार एक पीरियड ड्रामा ‘तख्त’ में ऐतिहासिक किरदार निभाने जा रहे हैं और वह इसके लिए बेहद उत्सुक भी हैं। खबरों के अनुसार, करण जौहर के निर्देशन में बन रही ‘तख्त’ में अनिल कपूर शाहजहां की भूमिका में नजर आएंगे।
 
 
फिल्म के अन्य कलाकारों में करीना कपूर, रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, विकी कौशल, भूमि पेडनेकर, जाह्नवी कपूर आदि हैं। इस फिल्म की शूटिंग इसी साल शुरू हो जाएगी।
 
 
फिल्म की कहानी सच्ची ऐतिहासिक घटना पर आधारित है और पिछले दिनों करण ने खुद इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने बताया, फिल्म इतिहास की कहानी पर ही आधारित है। फिल्म इतिहास की गरिमा को ध्यान में रखकर बनाई जा रही है।
 
करण ने कहा, यह फिल्म सच्ची ऐतिहातिक घटना पर आधारित है। यह पूरी तरह इतिहास में मौजूद है और इसलिए इसे उस तरीके से बनाना महत्वपूर्ण है, जिस तरीके से यह घटी है।''
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS