ब्रेकिंग न्यूज़
अत्याधुनिक हथियार बरामदगी मामले में कोटवा निवासी कुख्यात कुणाल को आजीवन कारावास, 42 हजार रुपये का अर्थदंड भी मिलाइस बार का चुनाव मेरे लिए चुनाव है चुनौती नहीं: राधा मोहन सिंहMotihati: सांसद राधामोहन सिंह ने नामांकन दाखिल किया, कहा-मैं तो मोदी के मंदिर का पुजारीमोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे
मनोरंजन
एकता कपूर के बेटे की नामकरण में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी समेत पहुंचे ये स्टार्स, देखें तस्वीरें
By Deshwani | Publish Date: 12/2/2019 1:10:50 PM
एकता कपूर के बेटे की नामकरण में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी समेत पहुंचे ये स्टार्स, देखें तस्वीरें

मुंबई। हाल ही में टीवी क्वीन एकता कपूर मां बनी हैं। सरोगेसी के जरिये पैदा हुए बेटे का नाम उन्होंने पिता जीतेंद्र के नाम पर रवी कपूर रखा है। इन सबके बीच आज एकता कपूर के घर पर बेटे के नामकरण सेरेमनी का आयोजन हुआ। 

 
इस मौके पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी समेत तमाम बॉलीवुड स्टार्स पहुंचे। साथ ही परिवार से उनके पिता जीतेंद्र और बेटे लक्ष्य के साथ भाई तुषार कपूर भी मौजूद रहे।
 
इस मौके पर एकता कपूर के पिता जीतेंद्र ने आगे बढ़कर स्मृति का स्वागत किया। स्मृति ईरानी के बारे में आप सब जानते ही हैं कि राजनीति में आने से पहले वो एक चर्चित टीवी अभिनेत्री रही हैं और उनकी पहचान एकता कपूर के सीरियल्स ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ से ही बनी। 
 
एकता कपूर खुद इस मौके पर बेहद खुश नज़र आयीं। एकता के सीरियलों में कई बार बच्चे के नामकरण को लेकर कई एपिसोड्स प्रसारित होते रहे हैं। लेकिन, यह रील नहीं रियल मौका था जब एकता कपूर के आंगन में उनके बेटे को लेकर नामकरण समारोह का आयोजन हुआ। 
 
 
करण जौहर से लेकर तमाम बॉलीवुड स्टार्स और टीवी इंडस्ट्री के लोग एकता कपूर के बेटे की नामकरण सेरेमनी में पहुंचे। करण इस मौके पर कुछ इस अंदाज़ में दिखे। करण अपनी मॉम के साथ इस आयोजन में शामिल हुए।
  
बहरहाल, अभिषेक बच्चन, उनकी बहन श्वेता बच्चन, स्वरा भास्कर, रिया कपूर से लेकर मोना सिंह, साक्षी तंवर जैसे कई सेलेब्स इस आयोजन में शामिल होने के लिए पहुंचे। 
 
 
सोनम कपूर भी इस मौके पर बेहद खुश नज़र आयीं। सोनम इस दौरान कुछ इस अंदाज़ में कैमरे में कैद हुईं। 
 
इन सबके अलावा मौनी रॉय भी ग्लैमरस अंदाज़ में एकता कपूर के बेटे के नामकरण में पहुंची। मौनी रॉय का सफ़र एकता के टीवी सीरियल से ही बॉलीवुड फ़िल्मों तक पहुंचा है। 
 
सब इस मौके पर बेहद खुश नज़र आये और एकता कपूर के बेटे को अपना आशीर्वाद भी दिया।
 
टीवी और फ़िल्म इंडस्ट्री में हर तरफ से एकता को शुभकामनाएं दी जा रही हैं। कुल मिलाकर बालाजी टेलीफिल्म्स में इन दिनों उत्सव का माहौल है।  
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS