ब्रेकिंग न्यूज़
अत्याधुनिक हथियार बरामदगी मामले में कोटवा निवासी कुख्यात कुणाल को आजीवन कारावास, 42 हजार रुपये का अर्थदंड भी मिलाइस बार का चुनाव मेरे लिए चुनाव है चुनौती नहीं: राधा मोहन सिंहMotihati: सांसद राधामोहन सिंह ने नामांकन दाखिल किया, कहा-मैं तो मोदी के मंदिर का पुजारीमोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे
मनोरंजन
राज कपूर की पत्नी कृष्णा का 87 साल की उम्र में निधन, बॉलीवुड में शोक की लहर
By Deshwani | Publish Date: 1/10/2018 3:00:46 PM
राज कपूर की पत्नी कृष्णा का 87 साल की उम्र में निधन, बॉलीवुड में शोक की लहर

मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर और डायरेक्टर राज कपूर की पत्नी कृष्णा राज कपूर का आज सुबह निधन हो गया। 87 साल की कृष्णा ने आज सुबह अंतिम सांस ली। उनके बेटे रणधीर कपूर ने बताया कि  मां का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। रणधीर कपूर ने बताया कि अंतिम संस्कार चेंबुर शवदाह गृह में किया जाएगा।

 
कृष्णा राज कपूर अपने पीछे रणधीर कपूर, ऋषि कपूर, राजीव कपूर, ऋतु नंदा और रीमा कपूर समेत भरापूरा परिवार छोड़ गई हैं। हिंदी सिनेमा के 'द ग्रेट शोमैन' राज कपूर से कृष्णा की शादी 1946 में हुई थी। शादी से पहले उनका नाम कृष्णा मल्होत्रा था।
 
उनके बारे में दुखद खबर आते ही बॉलीवुड शोक की लहर में डूब गया। फिल्मी सितारे कृष्णा को ट्विटर के जरिए श्रद्धांजलि दे रहे हैं। वहीं, कई हस्तियां उनके घर पर कपूर फैमिली को सांत्वना देने पहुंचे गई हैं।
 
 
एक्ट्रेस सोहा अली खान ने ट्वीट किया है कि कृष्णा राज कपूर के निधन की खबर सुनकर गहरा सदमा लगा। मैंने कुछ समय उनके साथ बातचीत की थी, जो काफी यादगार रही। उनका एक अतुलनीय और जुनूनी व्यक्तित्व था। बता दें कि सोहा अली एक्टर सैफ अली खान की बहन हैं, जिनकी शादी कृष्णा राज की पोती करीना कपूर से हुई।
 
 
 
बॉलीवुड अदाकारा रवीना टंडन ने लिखा है, 'पूरी कपूर फैमिली के प्रति मेरी संवेदना है। कृष्णा राज कपूर के साथ एक सदी का अंत हो गया। भगवान परिवार को दुख सहन करने की शक्ति दे और उनकी आत्मा को शांति दे।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS