ब्रेकिंग न्यूज़
इस बार का चुनाव मेरे लिए चुनाव है चुनौती नहीं: राधा मोहन सिंहMotihati: सांसद राधामोहन सिंह ने नामांकन दाखिल किया, कहा-मैं तो मोदी के मंदिर का पुजारीमोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात की
मनोरंजन
मुबारकां : मौज-मस्ती और पंजाबी तड़के से भरपूर मनोरंजन का खजाना
By Deshwani | Publish Date: 28/7/2017 5:19:59 PM
मुबारकां : मौज-मस्ती और पंजाबी तड़के से भरपूर मनोरंजन का खजाना

फिल्म समीक्षा - रेटिंग 4 स्टार
मुंबई, (हि.स.)। निर्देशक अनीस बज्मी हमेशा मसालेदार फिल्में बनाते हैं, जिनमें वे एंटरटेनमेंट के सारे मसालों का इस्तेमाल करते हैं। ऐसी फिल्मों की कहानियों को लेकर बहुत दिमाग लगाने की जरूरत नहीं होती। न कोई लॉजिक बनता है। मुबारकां इसी कड़ी की एक मसालेदार फिल्म है, जिसमें हंसी के खजाने के सारे मसाले मौजूद हैं। 
ये फिल्म लंदन और पंजाब के बीच झूलती है। कहानी के दो मुख्य किरदार करण और चरण (अर्जुन कपूर की दोहरी भूमिका) की है। करण की परवरिश लंदन में उसकी बुआ (रत्ना पाठक शाह) के घर हुई, तो चरण की परवरिश पंजाब के चंड़ीगढ़ में अपने पिता (पवन मल्होत्रा) के घर हुई। चरण के पिता चंड़ीगढ़ में एक पंजाबी खाने के होटल के मालिक हैं। 
करण लंदन में स्वीटी (इलियाना डिक्रूज) से प्यार करता है, तो चरण का दिल एक मुस्लिम वकील नफीसा कुरैशी (नेहा शर्मा) से जुड़ता है, लेकिन शर्मीले किस्म का चरण अपनी पसंद की बात घर पर नहीं बता पाता। स्वीटी के चक्कर में करण लंदन से चंडीगढ़ आ पंहुचता है, तो चरण के पिता उसका रिश्ता लंदन में एक बिजनेसमैन की बेटी बिकल (आथिया शेट्टी) के करवाना चाहते हैं। 
करण अपने पिता के साथ लंदन पंहुच जाता है, लेकिन रिश्ता नहीं जुड़ पाता, बल्कि वहां ऐसा टकराव होता है कि तमाम रिश्ते बिखर जाते हैं। लंदन में ही करतार सिंह (अनिल कपूर) रहता है, जो करण का मामा और चरण का चाचा लगता है। इस टकराव में एक ही दिन करण और चरण की शादियों की तारीख तय हो जाती है। 
मामला कुछ यूं घूमता है कि करण की मंगनी बिकल से और चरण की मंगनी स्वीटी से हो जाती है। करतार कुछ ऐसा चक्कर चलाता है कि दोनों शादियां लंदन में तय हो जाती हैं। बाकी कहानी करण और चरण की शादी, उनकी प्रेमिकाओं के साथ के चक्कर और घनचक्कर बनने के बाद उसी क्लाइमेक्स पर पंहुचती हैं, जहां होना चाहिए। मतलब हैप्पी दी एंड, जिसमें अंत में सब ठीक हो जाता है। 
हंसी के मसालों से भरपूर इस फिल्म में अनीस बज्मी के निर्देशन की सबसे बड़ी मजबूती ये रही कि फिल्म कहीं भी गति के मामले में धीमी नहीं पड़ती। घटनाएं इतनी तेजी से आगे बढ़ती हैं कि दर्शक हंसते हुए इस तूफानी रफ्तार वाली फिल्म के हर पल को एंज्वाय करते हैं। किसी भी कॉमेडी फिल्म की सफलता में उसकी रफ्तार का बड़ा योगदान होता है और यहां आकर अनीस बज्मी फिल्म की रफ्तार पर कंट्रोल रखने में कामयाब रहे। बगैर किसी लॉजिक के घटनाएं दर्शकों को मनोरंजन का भरपूर डोज देती हैं। 
अनीस बज्मी का निर्देशन और लेखन अपने मकसद में, दोनों कामयाब रहते हैं। जहां तक कलाकारों की बात है, तो अर्जुन कपूर के डबल रोल होने के बाद भी सबसे ज्यादा बाजी मारते हैं अनिल कपूर, जो इस फिल्म के असली हीरो साबित होते हैं। इस तरह की कॉमेडी फिल्मों के किरदारों में अनिल कपूर को महारथ हासिल हो चुकी है। 
अपनी टाइमिंग से वे अपने किरदार को जानदार और शानदार बनाते चले जाते हैं। अपने दोनों रोल में अर्जुन कपूर की स्फूर्ति कमाल की है। वे कॉमेडी में मेहनत भी करते हैं, लेकिन इमोशनल सीन में बुरी तरह से मार खाते हैं। इलियाना डिक्रूज अपने किरदार में जंचती हैं और ग्लैमर की हर जरूरत को पूरा करती हैं, लेकिन आथिया शेट्टी कमजोर पड़ती हैं। उनके चेहरे के हावभाव कमजोरी बन चुके हैं। 
फिल्म का एक और मजबूत पक्ष रत्ना पाठक शाह और पवन मल्होत्रा की अदायगी है। ये दोनों ही कलाकार एक बार फिर साबित करते हैं कि मौका दिया जाए, तो ये दोनों किसी भी तरह की भूमिका को शानदार बना सकते हैं। राहुल देव, नेहा शर्मा ठीकठाक ही रहे। 
गीत-संगीत के मामले में फिल्म सामान्य किस्म की है। कोई भी गाना छाप नहीं छोड़ता। फिल्म की सिनेमाटोग्राफी बढ़िया है। पंजाब से लेकर लंदन की खूबसूरती कैमरे में कैद होती है। फिल्म भव्य स्तर पर बनी है और भव्यता परदे पर नजर आती है। फिल्म में पंजाबियत हर फ्रेम में छाई रहती है। 
ये फिल्म बाक्स आफिस पर धमाल मचाने वाली है। बहुत दिनों बाद एक ऐसी फिल्म आई है, जो आम दर्शकों के भरपूर मनोरंजन करने वाले मसालों से लबरेज है। हंसी के ठहाकों के साथ इस फिल्म को देखने वालों को पैसा वसूल एंटरटेनमेंट मिलना लगभग तय है। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS