ब्रेकिंग न्यूज़
इस बार का चुनाव मेरे लिए चुनाव है चुनौती नहीं: राधा मोहन सिंहMotihati: सांसद राधामोहन सिंह ने नामांकन दाखिल किया, कहा-मैं तो मोदी के मंदिर का पुजारीमोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात की
मनोरंजन
''लिपस्टिक अंडर माई बुर्का'' के प्रमोशन से जुड़े नसीर और अर्जुन कपूर
By Deshwani | Publish Date: 11/7/2017 5:16:37 PM
''लिपस्टिक अंडर माई बुर्का'' के प्रमोशन से जुड़े नसीर और अर्जुन कपूर

मुंबई,  (हि.स.)। प्रकाश झा के प्रोडक्शन में बनी विवादित फिल्म 'लिपस्टिक अंडर माई बुर्का' का प्रचार लगातार जोर पकड़ता जा रहा है। 21 जुलाई को रिलीज होने जा रही इस फिल्म के प्रमोशन में एकता कपूर के सीरियलों के टीवी सितारों की फौज को लगा दिया गया है, जो सोशल मीडिया पर अपनी मीडिल फिंगर के साथ लिपस्टिक को लेकर फोटोज शेयर कर रहे हैं।
अब इस प्रमोशन में नसीरुद्दीन शाह और अर्जुन कपूर भी जुड़ गए हैं। दोनों ने लिपिस्टिक और मीडिल फिंगर के साथ फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। नसीर की पत्नी रत्ना पाठक शाह फिल्म के मुख्य कलाकारों में से हैं और अर्जुन कपूर ने हाल ही में बालाजी की फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' में काम किया है। नसीर और अर्जुन कपूर दोनों ने फिल्म की पैरवी करते हुए कहा है कि ऐसी फिल्में बहुत कम बनती हैं, महिलाओं के सम्मान और आजादी को लेकर इतनी साफगोई से अपनी बात सामने रखती हैं। बालाजी द्वारा प्रस्तुत प्रकाश झा प्रोडक्शन की इस फिल्म का निर्देशन अलंकिृता श्रीवास्तव ने किया है। फिल्म की प्रमुख भूमिकाओं में रत्ना पाठक शाह के अलावा कोंकणा सेन शर्मा और आहना कुमार हैं। ये फिल्म ऐसी महिलाओं के ग्रुप को लेकर है, जो अपनी अपनी जिंदगी के संघर्ष के साथ सम्मान और आजादी की लड़ाई जारी रखती हैं और इसमें जीत हासिल करती हैं।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS