ब्रेकिंग न्यूज़
अत्याधुनिक हथियार बरामदगी मामले में कोटवा निवासी कुख्यात कुणाल को आजीवन कारावास, 42 हजार रुपये का अर्थदंड भी मिलाइस बार का चुनाव मेरे लिए चुनाव है चुनौती नहीं: राधा मोहन सिंहMotihati: सांसद राधामोहन सिंह ने नामांकन दाखिल किया, कहा-मैं तो मोदी के मंदिर का पुजारीमोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे
छपरा
नगर विकास के प्रधान सचिव ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, ससमय लक्ष्य पूरा करने का दिया निर्देश
By Deshwani | Publish Date: 16/8/2018 8:45:12 PM
नगर विकास के प्रधान सचिव ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, ससमय लक्ष्य पूरा करने का दिया निर्देश

छपरा में बैठक करते प्रधान सचिव चैतन्य प्रसाद। फोटो-देशवाणी।

छपरा। गणपत आर्यन। देशवाणी न्यूज नेटवर्क।

नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव चैतन्य प्रसाद ने सारण समाहरणालय सभागार में जिले के सभी नगर पंचायत व नगर निगम के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में सारण के जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन, जिला उप विकास आयुक्त रौशन कुशवाहा, नगर निगम के आयुक्त अजय कुमार सिन्हा, नगर निगम की मेयर प्रिया सिंह, डिप्टी मेयर अमितांजली सोनी, रिविलगंज नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी कुसुम श्रीवास्तव, एकमा नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी, परसा नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पंचायत मढ़ौरा के कार्यपालक पदाधिकारी, दिघवारा नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पंचायत सोनपुर के कार्यपालक सहित कई अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव चैतन्य प्रसाद ने बैठक में शामिल सभी कार्यपालक पदाधिकारियों से जल्द से जल्द योजनाओं को पूरा करने के लिए निर्देश  दिए और पहले से चल रही मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना को अगले माह तक पूरा करने का लक्ष्य दिया है। लक्ष्य पूरा नहीं करने वाले संबंधित पदाधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS