ब्रेकिंग न्यूज़
अत्याधुनिक हथियार बरामदगी मामले में कोटवा निवासी कुख्यात कुणाल को आजीवन कारावास, 42 हजार रुपये का अर्थदंड भी मिलाइस बार का चुनाव मेरे लिए चुनाव है चुनौती नहीं: राधा मोहन सिंहMotihati: सांसद राधामोहन सिंह ने नामांकन दाखिल किया, कहा-मैं तो मोदी के मंदिर का पुजारीमोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे
बिहार
छपरा में BJP महिला मोर्चा के बूथ स्तरीय सम्मेलन में बोली राष्ट्रीय अध्यक्ष: 2019 में भी बनेगी मोदी की सरकार
By Deshwani | Publish Date: 5/8/2018 11:16:33 PM
छपरा में BJP महिला मोर्चा के बूथ स्तरीय सम्मेलन में बोली राष्ट्रीय अध्यक्ष: 2019 में भी बनेगी मोदी की सरकार

छपरा में बीजेपी महिला मोर्चा के बूथ स्तरीय सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष विजया राहटकर, व सांसद रूडी के साथ अन्य। फोटो- देशवाणी।

छपरा से गणपत आर्यन। देशवाणी न्यूज नेटवर्क।

 भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा का सम्मलेन एकता भवन में रविवार को आयोजित किया गया। सम्मलेन में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष विजया राहटकर ने कहा कि छपरा में हुए ऐसे भव्य आयोजन से वे काफी गदगद हैं। उन्होंने महिलाओं से 2019 के  लोकसभा के चुनाव के लिए एकजुट होकर नरेंद्र भाई मोदी के नेतृत्व में दोबारा सरकार बनाने का आह्वान किया। 
महिला मोर्चा की अध्यक्ष पर गर्व है- राजीव प्रताप रूडी
सारण के सांसद राजीव प्रताप रूडी ने कहा कि सारण की महिला मोर्चा अध्यक्ष पर उन्हें गर्व है। बताया कि अध्यक्ष के नेतृत्व में महिलाएं एकजुट होकर अपने कार्य में संग्लन हैं। उन्होंने इस कार्य के लिए महिलाओं के प्रति आभार प्रकट किया।  प्रदेश अध्यक्ष अनामिका सिंह ने कहा कि पूरे देश में सिर्फ एक ही विकल्प है और वह  हैं नरेंद्र भाई मोदी। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं सिर्फ घर की चहारदीवारी तक सीमित न होकर देश-विदेश में अपने परचम लहरा रही हैं।

इसके पहले महिला मोर्चा की सदस्यों ने बैंड बाजे के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया। सारण महिला मोर्चा अध्यक्ष अनु सिंह ने कहा कि यह सम्मलेन ऐतिहासिक है और उन्हें बेहद खुशी है कि इसकी शुरुआत बिहार के छपरा से हो रही है।

इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष  रमेश प्रसाद, किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शैलेंद्र सेंगर, पूर्व जिलाध्यक्ष  वेद प्रकाश उपाधयाय, जिला संगठन प्रभारी रमेश श्रीवास्तव, महामंत्री रंजीत सिंह,धर्मन्द्र चौहान, महिला मोर्चा महामंत्री सुमन देवी,  सरिता गुप्ता ,श्रीनिवास प्रसाद, रामदयाल शर्मा, व्यापार प्रकोष्ठ सारण के अध्यक्ष आदित्य अग्रवाल, संजय सिंह व लोकसभा प्रभारी जगरनाथ ठाकुर आदि उपस्थित थे।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS