ब्रेकिंग न्यूज़
अत्याधुनिक हथियार बरामदगी मामले में कोटवा निवासी कुख्यात कुणाल को आजीवन कारावास, 42 हजार रुपये का अर्थदंड भी मिलाइस बार का चुनाव मेरे लिए चुनाव है चुनौती नहीं: राधा मोहन सिंहMotihati: सांसद राधामोहन सिंह ने नामांकन दाखिल किया, कहा-मैं तो मोदी के मंदिर का पुजारीमोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे
बिज़नेस
आर वेंकटरमणन ने दिया टाटा ट्रस्ट से इस्तीफा, रतन टाटा के सौतेले भाई नोएल बने नए प्रमुख
By Deshwani | Publish Date: 14/2/2019 4:31:25 PM
आर वेंकटरमणन ने दिया टाटा ट्रस्ट से इस्तीफा, रतन टाटा के सौतेले भाई नोएल बने नए प्रमुख

मुंबई/नई दिल्ली। टाटा समूह के कल्याणकारी सामाजिक कार्यों के लिए बनाए टाटा ट्रस्ट के निदेशक मंडल में फेरबदल किया गया है। सर रतन टाटा ट्रस्ट के निदेशक मंडल में प्रबंध ट्रस्टी रहे आर. वेंकटरमन बोर्ड मेम्बर की हैसियत से हट गए हैं। रतन टाटा के सौतेले भाई नोएल टाटा को ट्रस्ट में ट्रस्टी के रूप में लिया गया है। 

 
टाटा ट्रस्ट के प्रवक्ता ने बताया कि सर रतन टाटा ट्रस्ट के निदेशक मंडल की बैठक में ये फैसला लिया गया। ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी आर. वेंकटरमन की बोर्ड से हटने की गुजारिश को स्वीकार कर लिया गया। वेंकटरमन के खिलाफ कई वित्तीय मामलों में जांच चल रही है। उनका नाम प्रवर्तन निदेशालय, सीबीआई, आयकर विभाग की जांच में आया है। उसके बाद से ये कयास लगाए जा रहे थे कि वेंकट टाटा ट्रस्ट से खुद को अलग कर लेंगे। वेंकट को रतन टाटा का खास माना जाता है। वेंकट का नाम उन्हें टाटा समूह से मिलने वाले वेतन एवं अन्य भत्तों के चलते आयकर विभाग की जांच में आया था। टाटा समूह की ओर से एयर एशिया में नामिनी होने के चलते वे सीबीआई, ईडी की जांच के घेरे में हैं। 
 
दूसरी ओर टाटा ट्रस्ट ने रतन टाटा के सौतेले भाई नोएल टाटा को सर रतन टाटा ट्रस्ट के बोर्ड में शामिल किया है। 61 साल के नोएल टाटा के आने के बाद टाटा ट्रस्ट में पारसी मूल के सदस्यों की संख्या बढ़ेगी। नोएल टाटा इस समय टाटा समूह की कंपनी ट्रैंट के चेयरमैन हैं। वे टाटा इंटरनेशनल के प्रबंध निदेशक भी हैं। 
 
टाटा ट्रस्ट की स्थापना 1892 में टाटा समूह द्वारा कल्याणकारी सामाजिक कार्यों को करने के लिए की गई थी। टाटा ट्रस्ट स्वास्थ्य, शिक्षा सहित अनेक क्षेत्रों में काम करता है। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS