ब्रेकिंग न्यूज़
अत्याधुनिक हथियार बरामदगी मामले में कोटवा निवासी कुख्यात कुणाल को आजीवन कारावास, 42 हजार रुपये का अर्थदंड भी मिलाइस बार का चुनाव मेरे लिए चुनाव है चुनौती नहीं: राधा मोहन सिंहMotihati: सांसद राधामोहन सिंह ने नामांकन दाखिल किया, कहा-मैं तो मोदी के मंदिर का पुजारीमोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे
बिहार
जीकेसी महादेवी वर्मा अवार्ड में महिला भागीदारी सुनिश्चित करेगी
By Deshwani | Publish Date: 19/1/2024 11:20:39 PM
जीकेसी महादेवी वर्मा अवार्ड में महिला भागीदारी सुनिश्चित करेगी

पटना जितेन्द्र कुमार सिन्हा। जीकेसी (ग्लोबल कायस्थ कान्फ्रेंस)  वृहस्पतिवार को रात्रि में वर्चुअल चौथी राष्ट्रीय महिला प्रकोष्ठ की बैठक कर निर्णय लिया है कि आगामी महादेवी वर्मा अवार्ड केचयन समिति में महिला की भागीदारी सुनिश्चित करेगी। बैठक की अध्यक्षता ग्लोबल कायस्थ कान्फ्रेंस के ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद कर रहे थे। 

 
 
 
 
 
बैठक में  तेलंगाना प्रदेश अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) माधुरी सक्सेना को राष्ट्रीय सचिव, तेलंगाना प्रदेश उपाध्यक्ष डा० शिखा भटनागर को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, तेलंगाना प्रदेश सचिव सुरेखा सक्सेना को तेलंगाना प्रदेश अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ),  मध्यप्रदेश अध्यक्ष अलका श्रीवास्तव को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ), मध्यप्रदेश महासचिव साधना श्रीवास्तव को मध्यप्रदेश अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ), महाराष्ट्र प्रदेश सचिव पल्लवी सक्सेना को महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ), बिहार राज्य के पटना जिला अध्यक्ष रश्मि सिन्हा को बिहार प्रदेश महासचिव (महिला प्रकोष्ठ) बनाये जाने की जानकारी दी गई।
 
 
 
 
 
ग्लोबल अध्यक्ष ने बताया कि महिलाओं में लिखने की रुचि को बढ़ावा देने, व्याख्यान देने और विचार को रखने की, बढ़ावा देने, स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से महिला उद्योग को बढ़ावा देने, महिला सदस्यता अभियान में सक्रीय भूमिका अदा करने के उद्देश्य से नये पद का दायित्व सौंपा गया है। 
 
 
 
 
 
वर्चुअल बैठक को संबोधित करते हुए प्रबंध न्यासी रागिनी रंजन ने कहा कि वर्चुअल कार्यक्रम आयोजित कर राष्ट्रीय स्तर पर सुभाष चंद्र बोस की जयंती आयोजित कर, नेता जी हिन्द सेना द्वारा रानी लक्ष्मी बाई रेजिमेंट की स्थापना की गई थी पर स्पीच के माध्यम से  कार्यक्रम किया जाय। मध्यप्रदेश भोपाल के स्कूल में बच्चों के बीच ड्राइंग कंपटीशन, जीकेसी स्थापना दिवस पर 01 फरवरी से 04 फरवरी तक एक दिन “सेवा कार्य”, दूसरे दिन “गो ग्रीन”, तीसरे दिन “वर्क शॉप” और चौथे दिन “बच्चो के बीच कोई प्रतियोगिता” जैसे कार्यक्रम आयोजित किया जाय। उन्होंने कहा कि पूरे देश में कैसे गरीब कायस्थों की मदद पहुंच सकती है इस पर रोड मैप जल्द ही लागू किया जाएगा।
 
 
 
 
 
 
वर्चुअल बैठक में बिहार से नंदा कुमारी, सीमा, स्वेता बाला, रश्मि सिन्हा, राखी वर्मा,  छत्तीसगढ़ से प्रीति बक्शी, दिल्ली से शालिनी सिन्हा, सीमा श्रीवास्तव गुजरात से शालिनी वर्मा, बंदना सक्सेना, मधुश्री, मध्यप्रदेश से अलका श्रीवास्तव, अनु श्रीवास्तव, श्रद्धा, सुषमा, राजस्थान से सपना, गरिमा श्रीवास्तव, विजेता सिन्हा, तेलंगाना से माधुरी सक्सेना, डा० शिखा भटनागर, सुरेखा सक्सेना, उर्वशी, उतर प्रदेश से नेहा सक्सेना, झारखंड से शीला श्रीवास्तव, स्मृति लाल, सपना वर्मा शामिल थी। कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन डा० शिखा भटनागर ने की।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS