बिहार
इस्ट चम्पारण लायंस क्लब ने कड़ाके की ठंढ में भी अख़बार पहुँचाने वाले हॉकर व अन्य के बीच बांटे कंबल
By Deshwani | Publish Date: 19/1/2024 10:40:55 PM मोतिहारी। इस्ट चम्पारण लायंस क्लब ने शुक्रवार को कड़ाके की ठंढ में भी सुबह-सुबह घर-घर अख़बार पहुँचाने वाले हॉकर बंधुओं व अन्य ज़रूरतमंद लोगों के बीच 75 कंबल बांटे।
भीषण सर्दी का सितम जारी है। इस मौसम में जरूरतमंदों को ठंड से बचाना एक पुनीत कार्य है। इस्ट चंपारण लायंस क्लब ने माना कि,इस ठंड में एक वर्ग ऐसा भी है ,जो 4:00 बजे सुबह से साइकिल चलाकर हम सभी के घर तक समाचार पत्र पहुचाने का काम करता है। इस कार्य में लगे हॉकर बंधु आज के समय मे कम आमदनी होने के बावजूद, अहले सुबह समय पर न्यूज़ पेपर पहुंचाने के सेवा में लगा रहते हैं। कर्म ही पूजा है इसे हॉकर बंधु आज के दिन चरितार्थ कर रहे हैं। इस्ट चंपारण लायंस क्लब ने इस प्रोजेक्ट के द्वितीय चरण में हॉकरो को मनोबल बढ़ाने के लिए मोतीहारी के सभी हॉकरो के साथ -साथ अन्य जरूरतमंद लोगों के बीच कुल 75 कंबल का वितरण किया।
जो शुक्रवार की सुबह 4:30 बजे क्लब के सदस्यों के द्वारा न्यूजपेपर एजेंसी, महिला कॉलेज हनुमान मंदिर के निकट उपस्थित होकर वहां मौजूद सभी हॉकरों को कंबल वितरण कर मानवता की सेवा को चरितार्थ किया। कंबल वितरण कार्यक्रम के समय अध्यक्ष लायन सुजीत कुमार सिंह,सचिव लायन सुधीर कुमार गुप्ता,जोनल चेयरपर्सन लायन सुधांशु रंजन ,लायन सच्चिदानंद सत्यार्थी , लायन पंकज कुमार, लायन सोनल सारस्वती,लायन संजीव कुमार, लायन मनीष कुमार एवं अन्य लायन सदस्य उपस्थित रहे। इसकी जानकारी क्लब के सचिव सुधीर कुमार गुप्ता ने दी है।