बिहार
रक्सौल: एसआरपी हॉस्पिटल में प्रमुख डॉक्टर सुजीत कुमार ने असहायों के बीच मनाया अपना जन्मदिन
By Deshwani | Publish Date: 15/1/2024 9:03:50 PMरक्सौल। अनिल कुमार। सोमवार को एसआरपी हॉस्पिटल में प्रमुख डॉक्टर सुजीत कुमार ने असहायों के बीच मनाई अपना जन्मदिन। रक्सौल के बाईपास रोड स्थित ममता माहेर निवास में वहां रह रही असहाय महिलाओं के बीच जन्मदिन मनाया।
इस दौरान उन महिलाओं को दोशाला ओढ़ाया गया व मिठाईयां भी खिलाई गई। वही संस्था के मैनेजर को गुप्त राशि का दान भी चेक के द्वारा दिया गया ताकि इन सभी महिलाओं के भरण पोषण में कुछ मदद मिल सके। वही डॉ सुजीत कुमार ने बताया कि अपना जन्मदिन यहां इन सभी के बीच मनाने में बड़ी खुशी हुई है। इन सभी असहाय महिलाओं का माहेर ममता निवास के अलावा और कोई नही है। ऐसे में इन सभी के बीच थोड़ी खुशी बाटना इससे अच्छा क्या होगा। मौके पर संजय गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद थे।