ब्रेकिंग न्यूज़
अत्याधुनिक हथियार बरामदगी मामले में कोटवा निवासी कुख्यात कुणाल को आजीवन कारावास, 42 हजार रुपये का अर्थदंड भी मिलाइस बार का चुनाव मेरे लिए चुनाव है चुनौती नहीं: राधा मोहन सिंहMotihati: सांसद राधामोहन सिंह ने नामांकन दाखिल किया, कहा-मैं तो मोदी के मंदिर का पुजारीमोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे
बिहार
चंपारण की बेटी सुरभि बनी बीपीएससी+2 में लेक्चरर
By Deshwani | Publish Date: 27/12/2023 10:46:50 PM
चंपारण की बेटी सुरभि बनी बीपीएससी+2 में लेक्चरर

पटना जितेन्द्र कुमार सिन्हा। चंपारण की बेटी BPSC +2 में बनी लेक्चरर। उक्त जानकारी कौशलेंद्र पाण्डेय ने दी। उन्होंने बताया कि सुरभि सलहा गांव निवासी कृष्ण लाल मिश्रा की बड़ी बेटी है। सुरभि अपनी शादी के बाद भी और कोरोना काल में भी अपनी पढ़ाई जारी रखी थी, उसी का परिणाम है कि वे आज BPSC+2 में लेक्चरर बनी।

 
 
 
 
आगे उन्होंने बताया कि सुरभि की शादी 11 वर्ष पूर्व सरैया गांव निवासी और गया आयुर्वेद कॉलेज के प्रिंसिपल डॉक्टर चंद्रशेखर पाण्डेय के बड़े बेटे कौशलेन्द्र पाण्डेय से हुआ है।
 
 
 
 
 
कौशलेन्द्र पाण्डेय मीडिया में प्रतिष्ठित एक बड़े समाचार पत्र के उप संपादक के पद पर कार्य कर रहे थे। अब कौशलेन्द्र पाण्डेय 2014  से दिल्ली में एक समाचार एजेंसी चला रहे है।  कौशलेन्द्र पाण्डेय की भी कहानी संघर्षमय रहा है। आज की मीडिया एक कंपटीशन की दौड़ से गुजर रहा है। बड़े बड़े पत्रकार मीडिया में धरासाई हो जा रहे हैं तो वहीं छोटे छोटे पत्रकार सुर्खियों में बने रहते हैं। ऐसी वातावरण में सुरभि की सहयोग का फायदा कौशलेन्द्र पाण्डेय को मिला और कौशलेन्द्र पाण्डेय आज एक एजेंसी स्थापित कर मीडिया में प्रतिष्ठित स्थान ग्रहण कर लिया है।
 
 
 
 
 
मीडिया के क्षेत्र में कौशलेन्द्र पाण्डेय ने जहां ऊंचाई को छुआ है वही कोरोना महामारी के समय उतार चढ़ाव को झेलते हुए सुरभि ने भी अपनी पढ़ाई चालू रखी और आज लेक्चरर की कुर्सी तक पहुंचने में कामयाब रही।
 
 
 
 
सम्पादक कौशलेन्द्र पाण्डेय और उनकी लेक्चरर पत्नी सुरभि संघर्षमय जीवन में आगे बढ़ने का श्रेय कौशलेन्द्र अपने दादा जी के बताए हुए मार्ग दर्शन को देते हैं तो वहीं सुरभि अपने पति कौशलेन्द्र पाण्डेय की जज्बात को देती है। सही में देखा जाय तो दोनों अपनी मेहनत और लगन से इस मुकाम तक पहुंचने में कामयाब रहे हैं।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS