बिहार
अयोध्या में रक्सौल चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष हुए सम्मानित
By Deshwani | Publish Date: 27/12/2023 10:41:13 PMरक्सौल। अनिल कुमार। रक्सौल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता के हवाले से बताया गया कि राममयी दुनिया के इस समय में अयोध्या धाम रामकथा पार्क में हो रही अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण महाकुंभ में भारत सरकार के "पद्म श्री सम्मान से सम्मानित श्री विजय साह द्वारा अरुण कुमार गुप्ता अध्यक्ष रक्सौल चैंबर ऑफ कॉमर्स & इंडस्ट्रीज को "गेस्ट ऑफ ऑनर" से सम्मानित किया गया। साथ ही इसी "अयोध्या महाकुंभ" में श्री अरुण कुमार गुप्ता को समाजिक कार्य के लिए "डॉक्टरेट की मानद" सम्मान से भी सम्मानित किया गया।
इस सम्मान से चैंबर के सभी सदस्यों के साथ इस क्षेत्र के सभी समाजिक मित्रों में खुशी की लहर फैल रही है, और बधाई का सिलसिला शुरू है।
जिसकी जानकारी अध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता ने दी।